Apr 26, 2025

उबालकर खाने पर सुपरफूड बन जाती हैं ये सस्ती चीजें, रग-रग में भरती हैं फौलादी ताकत

Vineet

​उबली चीजें हैं सुपरफूड​

हमारी रसोई में कुछ ऐसी चीजें हैं जो दिखने में भले ही आम हों, लेकिन जब उन्हें उबालकर खाया जाए, तो बन जाती हैं असली सुपरफूड। ये चीजें शरीर को अंदर से इतना मजबूत बना देती हैं कि जैसे रग-रग में ताकत भर जाती है

Credit: istock

Type 5 Diabetes

​अंडा​

उबले अंडे नाश्ते में हो तो दिन बन जाता है। ये ना सिर्फ़ मसल्स बनाते हैं बल्कि स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद हैं।

Credit: istock

​आलू​

उबला हुआ आलू हल्का भी होता है और पेट को भरने वाला भी। ये शरीर को अच्छी-खासी ऊर्जा देता है और वजन भी कंट्रोल में रखता है।

Credit: istock

​ ब्रोकोली​

ब्रोकोली को हल्का उबालकर खाने से उसमें मौजूद पोषक तत्व पूरी तरह से शरीर को मिलते हैं। ये इम्यूनिटी बढ़ाने में भी कमाल की है।

Credit: istock

You may also like

इन लोगों को फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंच...
वेट लॉस के लिए खाते हैं चिया सीड्स तो न ...

​गाजर​

गाजर वैसे तो सलाद में भी खाई जाती है, लेकिन जब इसे उबालते हैं, तो इसका बीटा-कैरोटीन बेहतर तरीके से ऐब्ज़ॉर्ब होता है। इससे आंखों की सेहत को बड़ा फायदा मिलता है।

Credit: istock

​राजमा और चने​

जब इन्हें अच्छे से उबालकर खाया जाए, तो ये पेट को भी सुकून देते हैं और शरीर को जबरदस्त ताकत भी। प्रोटीन से भरपूर होते हैं ये देसी फूड्स।

Credit: istock

​शकरकंद ​

शकरकंद को उबालकर खाइए, इसमें मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर की सफाई करते हैं और पाचन को दुरुस्त रखते हैं।

Credit: istock

​पालक​

पालक को उबालकर खाने से इसके पोषक तत्व और भी असरदार हो जाते हैं। इसमें आयरन और कैल्शियम भरपूर होते हैं, जो शरीर को मज़बूती देने का काम करते हैं।

Credit: istock

​​​डिस्क्लेमर​​

प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।


Credit: istock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: इन लोगों को फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती है छाछ, गर्मी में सोच-समझकर ही करें सेवन

ऐसी और स्टोरीज देखें