Apr 29, 2025
लिवर शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है जो पाचन के साथ विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने का काम करता है।
Credit: iStock
आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स बताने जा रहे हैं, जो आपके लिवर की सेहत को खराब करने के लिए जिम्मेदार होते हैं।
Credit: iStock
शुगर से बने खाद्य पदार्थ आपकी फैटी लिवर डिजीज का कारण बन सकते हैं। जैसे मीठे पेय, मिठाइयाँ, प्रोसेस्ड फूड्स आदि में बहुत अधिक शुगर होता है।
Credit: iStock
शराब या अल्कोहल बेस्ड किसी भी तरह के ड्रिंक्स का सेवन करना आपकी लिवर हेल्थ के लिए अच्छा नहीं है। ये आपकी लिवर सेल्स को नष्ट करता है।
Credit: iStock
जंक फूड्स ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट्स से भरपूर होते हैं। जो मोटापा और फैटी लिवर की संभावना को बढ़ाते हैं।
Credit: iStock
बहुत अधिक नमक वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करने से लिवर फाइब्रोसिस जैसी समस्या पैदा हो जाती है। इसके साथ ही ये हाई ब्लड प्रेशर के लिए भी जिम्मेदार है।
Credit: iStock
कई तरह की पेन किलर और बुखार के लिए दी जाने वाली दवाओं का सेवन लिवर को नुकसान पहुंचाता है। इसलिए इनका इस्तेमाल बिना डॉक्टर की सलाह के न करें।
Credit: iStock
अपने लिवर की सेहत को दुरुस्त रखने के लिए हरी सब्जियां, फल, और फाइबर युक्त फूड्स लें। इसके साथ ही रोजाना एक्सरसाइज भी करें।
Credit: iStock
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है, इसे एक्सपर्ट की सलाह का विकल्प नहीं बनाया जा सकता है।
Credit: iStock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स