लस्सी-मक्खन खाकर 65 की उम्र में फिट रहते हैं सनी देओल, जानें फौलादी शरीर का डाइट प्लान

कुलदीप राघव

Jun 01, 2023

​गदर 2 की चर्चा​

बॉलीवुड के दबंग एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म गदर के अगले पार्ट को लेकर चर्चा में हैं।

Credit: BCCL/Instagram

​दबंग एक्टर​

सनी देओल की पहचान उन एक्टर्स के रूप में होती है जिनकी दबंग छवि है। लोग हमेशा जानने को उत्सुक रहते हैं कि उनकी ताकत का राज क्या है।

Credit: BCCL/Instagram

​65 की उम्र में 45 सी फिटनेस​

सनी देओल 65 साल के हैं लेकिन उनकी फिटनेस 45 की है। खुद को फिट रखने के लिए वह डाइट और वर्कआउट का खास ख्याल रखते हैं।

Credit: BCCL/Instagram

​ब्रेकफास्ट और लंच​

सनी देओल सुबह 5:30 बजे तक उठ जाते हैं। वह नाश्ते में दही के साथ सेब या अंडे खाते हैं। लंच में वह सादा खाना, चिकन के साथ पाश्ता पसंद करते हैं।

Credit: BCCL/Instagram

You may also like

Milk का रंग सफेद ही क्यों होता है, जानें...
अचानक कार्डिएक अरेस्ट से बचने के उपाय

​मीठे से बनाई दूरी​

सनी देओल डिनर में मिस्सी रोटी, घर का मक्खन पसंद करते हैं। एक समय तक वह मीठा काफी पसंद करते थे लेकिन अब उन्होंने मीठे से दूरी बना ली है।

Credit: BCCL/Instagram

​लस्सी पीते हैं सनी​

हाल ही में सनी देओल ने 10 किलो वजन घटाया है। उन्होंने एक साक्षात्कार में बताया कि उनकी डाइट में अब मीठा शामिल नहीं है। वह कभी कभी लस्सी पीते हैं।

Credit: BCCL/Instagram

​जंक फूड से तौबा ​

सनी देओल ने बताया कि वह जंक फूड नहीं खाते हैं। नॉनवेज में केवल चिकन खाना पसंद करते हैं। वह दूसरे मीट नहीं खाते।

Credit: BCCL/Instagram

​घर पर वर्कआउट​

सनी देओल बिना किसी प्रशिक्षक के जिम में वर्कआउट करते हैं। उनके घर में छोटा जिम है जहां वे रोज वर्कआउट करते हैं।

Credit: BCCL/Instagram

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: Milk का रंग सफेद ही क्यों होता है, जानें किस जानवर का दूध है सबसे महंगा

ऐसी और स्टोरीज देखें