Apr 23, 2025
अगर बार-बार एसिडिटी हो रही है, पेट में जलन या मिचली महसूस हो रही है, मुंह का स्वाद बिगड़ा है और शरीर थका-थका लगता है तो समझ लीजिए पेट अंदर से गर्म हो गया है और उसे ठंडक की जरूरत है।
Credit: istock
आपको बता दें कि अगर आप कुछ सरल नुस्खे फॉलो करें तो आसानी से पेट की गर्मी को शांत कर सकते हैं और अपने डाइजेशन को फिर से ट्रैक पर ला सकते हैं।
Credit: istock
दही से बनी छाछ गर्मियों में रामबाण है। इसमें थोड़ा भुना जीरा और काला नमक मिलाकर दिन में एक या दो बार पिएं। ये पाचन को सही करता है और पेट को ठंडक देता है।
Credit: istock
रात को एक चम्मच सौंफ पानी में भिगो दें। सुबह उसका पानी छानकर पी लें। इससे पेट में ठंडक बनी रहती है और गैस या जलन जैसी समस्याएं कम होती हैं।
Credit: istock
बेल का शरबत गर्मी के दिनों में पेट को ठंडा रखने का बेहतरीन तरीका है। ये न सिर्फ पेट की गर्मी कम करता है बल्कि कब्ज जैसी परेशानी से भी राहत दिलाता है।
Credit: istock
गुनगुने पानी में नींबू और थोड़ा सा शहद मिलाकर पिएं। ये शरीर को डिटॉक्स करता है, पेट की गर्मी को कम करता है और पाचन भी दुरुस्त करता है।
Credit: istock
नारियल पानी में नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो शरीर को हाइड्रेट रखते हैं। दिन में एक बार नारियल पानी पीने से पेट शांत रहता है और गर्मी का असर भी कम होता है।
Credit: istock
खीरा, तरबूज, ककड़ी जैसी चीजें खाने से पेट को ठंडक मिलती है। साथ ही बहुत ज्यादा तला-भुना या मसालेदार खाना खाने से बचें। हल्का, घर का बना खाना पेट के लिए सबसे अच्छा होता है।
Credit: istock
पेट की गर्मी को कंट्रोल करने का सबसे आसान तरीका है पानी। दिनभर थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें। इससे शरीर डिहाइड्रेट नहीं होगा और पेट भी कूल बना रहेगा।
Credit: istock
प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
Credit: istock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स