Apr 28, 2025

By: Vineet

उम्र से 13 साल कम है सामंथा रूथ प्रभु की Metabolic Age, इस चीज को बताया जवानी का राज

हैप्पी बर्थडे सामंथा रूथ प्रभु

आज सामंथा का जन्मदिन है। साउथ की मशहूर एक्ट्रेस आज 37 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 28 अप्रैल, 1987 को हुआ था। लेकिन हाल में ही उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी मेटबॉलिक एज शेयर की, जो कि 13 साल कम है। इसने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है।

Credit: instagram

क्यों सूखे रहते हैं होंठ

13 साल कम है मेटाबॉलिक उम्र

साउथ सुपरस्टार सामंथा रूथ प्रभु ने हाल ही में अपनी मेटाबॉलिक उम्र का खुलासा किया है, जिसने उनके फैन्स को हैरान कर दिया। उनकी असली उम्र 36 साल है लेकिन उनकी मेटाबॉलिक ऐज मात्र 24 साल बताई गई है।

Credit: instagram

क्या होती है मेटाबॉलिक उम्र?

मेटाबॉलिक ऐज आपके शरीर की आंतरिक उम्र को दर्शाती है। यह आपके मेटाबोलिज्म यानी चयापचय दर पर निर्भर करती है। जितनी कम मेटाबॉलिक ऐज, उतना बेहतर स्वास्थ्य और फिटनेस मानी जाती है।

Credit: instagram

सामंथा की जवानी का राज

सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में खुलासा किया कि उनकी शानदार फिटनेस और मेटाबॉलिक ऐज का राज उनकी डाइट और नियमित जीवनशैली है। वे खाने और जीवनशैली पर खास ध्यान देती हैं।

Credit: instagram

You may also like

स्वामी रामदेव ने बताया जवानी बनाए रखने क...
रातभर छाछ में भिगोकर रखें ये सफेद ड्राई ...

सामंथा का हेल्दी फूड रूटीन

सामंथा ताजे और ऑर्गेनिक फूड का सेवन करती हैं। उनकी डाइट में हरी सब्जियां, फल, प्रोटीन से भरपूर फूड और पर्याप्त पानी शामिल होता है। प्रोसेस्ड फूड से वे दूर रहती हैं।

Credit: instagram

नियमित व्यायाम है जरूरी

सामंथा रोजाना वर्कआउट करती हैं जिसमें योगा, पिलाटेस और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग शामिल है। उनका कहना है कि शरीर को एक्टिव रखना और स्ट्रेस को कम करना मेटाबोलिज्म को तेज करता है।

Credit: instagram

नींद और मेंटल हेल्थ का महत्व

सामंथा अच्छी नींद को भी अपनी फिटनेस का बड़ा कारण मानती हैं। वे मानसिक स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखती हैं ताकि शरीर और दिमाग दोनों स्वस्थ रहें।

Credit: instagram

कैसे मापें अपनी मेटाबॉलिक ऐज?

मेटाबॉलिक ऐज जानने के लिए बॉडी कंपोजिशन स्कैन या स्पेशल हेल्थ डिवाइस का इस्तेमाल किया जाता है। इसके जरिए शरीर में फैट, मसल मास और मेटाबोलिज्म रेट का पता चलता है।

Credit: instagram

सीखें सामंथा से फिट रहने का मंत्र

सामंथा रूथ प्रभु का जीवनशैली और खानपान पर फोकस ही उन्हें उम्र से 13 साल छोटा दिखाता है। सही डाइट, वर्कआउट और संतुलित जीवनशैली अपनाकर आप भी अपनी मेटाबॉलिक ऐज को कम कर सकते हैं।

Credit: instagram

​​डिस्क्लेमर

प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।


Credit: instagram

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: स्वामी रामदेव ने बताया जवानी बनाए रखने का देसी जुगाड़, बस सुबह उठकर 1 चम्मच पी लें ये चीज

ऐसी और स्टोरीज देखें