Jul 17, 2025
योग और अध्यात्मिक गुरु सद्गुरू का मानना है कि अगर आप दिन की शुरुआत सही चीज से करें, तो पूरा शरीर और मन दिनभर बेहतर काम करता है। उन्होंने एक खास फल को सुपरफूड बताया है।
Credit: Instagram - Sadhguru
सद्गुरू कहते हैं कि ज्यादातर लोग दिन की शुरुआत चाय या कॉफी से करते हैं, जो शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके बजाय इस फल का जूस ज्यादा ऊर्जा और स्पष्टता देता है।
Credit: Instagram - Sadhguru
आपको बता दें सद्गुरू पेठा को सुपरफूड मानते हैं। इसका ताजा जूस दिमाग को साफ रखता है और शरीर को ठंडक देता है।
Credit: Instagram - Sadhguru
पेठा का जूस शरीर में ऊर्जा बढ़ाता है, पाचन सुधारता है और दिमाग को तेज करता है। यह खासकर बच्चों के मानसिक विकास में भी मदद करता है।
Credit: Instagram - Sadhguru
96% पानी से भरपूर पेठा शरीर को डीटॉक्स करता है और लू व डिहाइड्रेशन से बचाता है। यह गर्मी में एक आदर्श फूड है।
Credit: Instagram - Sadhguru
सद्गुरु के अनुसार, खाली पेट पेठा का ताजा जूस पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद है। जिनको साइनस या अस्थमा हो, वे इसमें थोड़ा शहद या काली मिर्च मिला सकते
Credit: Instagram - Sadhguru
पेठा रायता, स्मूदी, हलवा और हेल्दी ड्रिंक्स के रूप में आसानी से अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है।
Credit: Instagram - Sadhguru
पेठा न सिर्फ शरीर को हल्का और एक्टिव रखता है, बल्कि मानसिक स्पष्टता भी लाता है। साधगुरु इसे स्वास्थ्य का खजाना मानते हैं।
Credit: Instagram - Sadhguru
प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
Credit: Instagram - Sadhguru
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स