Jan 04, 2026
जब हम बाजार में गाजर लेते हैं तो अक्सर सोचते हैं, लाल या नारंगी? रंग सिर्फ दिखावा नहीं है, पोषण में भी फर्क होता है।
Credit: Istock
लाल गाजर सर्दियों में बड़ी आसानी से मिलती है और भारत में यह हलवा या सूप दोनों में खूब पसंद की जाती है।
Credit: Istock
लाल गाजर का गहरा रंग ‘लाइकोपीन’ के कारण होता है, जो दिल को स्वस्थ रखने और गंभीर बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।
Credit: Istock
लाल गाजर में मिठास ज्यादा होती है, इसलिए इसे कच्चा, सूप या डिश में इस्तेमाल करना आसान और स्वादिष्ट होता है।
Credit: Istock
नारंगी गाजर में भी ‘ल्यूटिन’ अच्छा खासा मिलता है, जो उम्र बढ़ने से जुड़ी बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।
Credit: Istock
नारंगी गाजर में विटामिन A होता है, जो हमारी आंखों और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
Credit: Istock
सर्दियों में अगर पोषण और दिल की बात आए तो लाल गाजर एक छोटा मगर असरदार सुपरफूड साबित होती है।
Credit: Istock
तरह-तरह की गाजरें अपनी जगह फायदेमंद हैं, लेकिन सर्दियों के लिए लाल गाजर को अपनी डाइट में शामिल करना बहुत अच्छा विकल्प है।
Credit: Istock
प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
Credit: Istock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स