सावधान! ज्यादा नींबू पानी पीना सेहत के लिए खतरनाक

Mar 4, 2023

Aditya Singh

नींबू पानी

नींबू पानी पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं इसका बहुत ज्यादा सेवन आपको कई गंभीर बीमारियों से ग्रस्त कर सकता है।

Credit: Istock

सबसे ज्यादा अम्लीय

बता दें नींबू सभी फलों व सब्जियों में सबसे ज्यादा अम्लीय होता है, यही कारण है कि अधिक मात्रा में इसका सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है।

Credit: Istock

दांतो के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक

अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन की एक रिपोर्ट पर नजर डालें तो अधिक मात्रा में नींबू का सेवन आपके दांतो को खराब कर सकता है, यह टूथ इनैमल को प्रभावित करता है। साथ ही मसूड़ों में दिक्कत हो सकती है।

Credit: Istock

पाचनतंत्र में गड़बड़ी

वैसे तो नींबू पाचनतंत्र से संबंधित समस्याओं से झट से राहत दिलाता है। लेकिन बहुत ज्यादा इसका सेवन आपके पाचनतंत्र में गड़बड़ी का कारण भी बन सकता है।

Credit: Istock

माइग्रेसन

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो अधिक मात्रा में नींबू का सेवन माइग्रेसन का कारण बन सकता है। इससे सिर दर्द, उल्टी आदि समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

Credit: Istock

सीने में जलन

साथ ही ध्यान रहे यदि आप नींबू पानी पीते हैं, तो एक गिलास पानी में आधे से ज्यादा नींबू न निचोड़ें। इसका अधिक सेवन पेट में गैस्ट्रोओसोफेगल जैसी समस्याओं को जन्म देता है। इससे सीने में जलन, गले में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Credit: Istock

मुंह में छाले का कारण

नींबू में भरपूर मात्रा में साइट्रिक एसिड पाया जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो इसका जरूरत से ज्यादा सेवन आपके मुंह में छाले का कारण बन सकता है।

Credit: Istock

खाली पेट न पिएं नींबू पानी

साथ ही खाली पेट नींबू पानी पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है। यह पेट में गड़बड़ी का कारण बन सकता है।

Credit: Istock

गर्म दाल में नींबू

अक्सर देखा जाता है कि, लोग गर्म दाल या सब्जी में नींबू मिलाकर बड़े स्वाद से खाते हैं। बता दें यह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है। आप पेट में गड़बड़ी के कारण से ग्रस्त हो सकते हैं।

Credit: Istock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: हांथो की ये पांच मुद्राएं हैं बीमारियों का काल

ऐसी और स्टोरीज देखें