Jul 30, 2025
अगर आप भी वजन कम करने के चक्कर में घी या बटर वाली ब्लैक कॉफी पी रहे हैं, तो सावधान हो जाएं, हो सकता है ये आदत आपको नुकसान पहुंचा रही हो।
Credit: IG/Kareena Kapoor Khan
जब कोई फिट सेलिब्रिटी कुछ फॉलो करता है, तो आम लोग भी आंख बंद करके वही करने लगते हैं। लेकिन हर ट्रेंड सबके लिए नहीं होता।
Credit: istock
रुजुता दिवेकर, जो करीना कपूर की न्यूट्रिशनिस्ट हैं, ने बटर या घी वाली कॉफी को लेकर चौंकाने वाली बात कही है।
Credit: istock
रुजुता कहती हैं कि ये कॉफी सेहत के लिए जहर जैसी है। इससे वजन नहीं घटता, उल्टा शरीर का सिस्टम बिगड़ सकता है।
Credit: istock
खाली पेट इस तरह की कॉफी पीना हॉर्मोन बैलेंस को बिगाड़ सकता है। इसका सीधा असर आपकी एनर्जी और हेल्थ पर पड़ता है।
Credit: istock
ये है ब्लैक कॉफी जिसमें लोग घी या बटर मिलाकर पीते हैं। कुछ इसे बुलेटप्रूफ कॉफी भी कहते हैं, जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड में है।
Credit: istock
रुजुता के मुताबिक, ऐसी चीजें इंस्टाग्राम पर तो अच्छी लगती हैं, लेकिन रियल लाइफ में नुकसानदेह हो सकती हैं।
Credit: istock
फिट दिखने के लिए हेल्दी खाना, नींद और एक्सरसाइज जरूरी है। किसी भी ट्रेंड को फॉलो करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Credit: istock
प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें
Credit: istock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स