Jun 15, 2025
क्या आपकी नजर दिन-ब-दिन कमजोर हो रही है और चश्मे का नंबर बार-बार बढ़ रहा है? हो सकता है वजह आपकी डाइट हो, ना कि सिर्फ मोबाइल या लैपटॉप।
Credit: istock
अक्सर हमें पता ही नहीं चलता कि आंखों की रोशनी कम होने के पीछे विटामिन A और B12 की कमी हो सकती है। और ये कमी धीरे-धीरे नजर पर असर डालती है।
Credit: istock
अगर अचानक चीज़ें साफ न दिखें, धुंधलापन महसूस हो या आंखें भारी लगें, तो इसे नजरअंदाज न करें। ये शरीर का सिग्नल हो सकता है कि उसे जरूरत है कुछ खास की।
Credit: istock
इसकी कमी से आंखें सूखने लगती हैं, जलन होती है और रात में देखना भी मुश्किल हो जाता है। मतलब, रोशनी पर सीधा असर।
Credit: istock
विटामिन B12 की कमी से आंखों तक जाने वाली नसें कमजोर होने लगती हैं, जिससे साफ देख पाना मुश्किल हो जाता है। कई बार सिर दर्द भी होने लगता है।
Credit: istock
हर छोटी बात के लिए दवा लेने की ज़रूरत नहीं। गाजर, दूध, दही और हरी सब्ज़ियां ये सब खाकर भी आप अपनी आंखों को बचा सकते हैं।
Credit: istock
अगर बार-बार नंबर बदल रहा है तो आंखों के साथ-साथ ब्लड टेस्ट भी करवा लें। विटामिन की कमी पकड़ में आ जाए तो सही वक्त पर इलाज हो सकता है।
Credit: istock
अपनी आंखों को दिक्कतों से बचाना है तो आज से ही विटामिन A और B12 वाली चीज़ें खाना शुरू कर दीजिए। आपकी नज़र आपका साथ निभाएगी।
Credit: istock
प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
Credit: istock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स