Apr 25, 2025
चिया सीड्स वजन घटाने के लिए काफी फेमस हो चुके हैं। लेकिन अगर आप इन्हें सही तरीके से नहीं ले रहे, तो फायदा मिलने की जगह नुकसान भी हो सकता है। बहुत से लोग इनसे जुड़ी कुछ आम गलतियां कर बैठते हैं, जिनसे रिजल्ट नहीं मिलता।
Credit: istock
चिया सीड्स को सूखा खाना एक बड़ी गलती है। ये पेट में जाकर फूलते हैं, जिससे गैस या पेट दर्द हो सकता है। हमेशा इन्हें कम से कम 30 मिनट पानी में भिगोकर ही खाएं।
Credit: istock
कुछ लोग सोचते हैं कि ज्यादा खाओ तो जल्दी वजन घटेगा, लेकिन ऐसा नहीं है। एक से दो टेबलस्पून रोजाना काफी है। इससे ज्यादा खाने से पेट फूल सकता है।
Credit: istock
अगर आप सिर्फ चिया सीड्स पर भरोसा कर रहे हैं, तो नतीजा नहीं मिलेगा। इसके साथ संतुलित डाइट और थोड़ी एक्सरसाइज भी जरूरी है।
Credit: istock
चिया सीड्स में फाइबर होता है, और फाइबर को पचाने के लिए शरीर को ज्यादा पानी चाहिए। पानी कम पिएंगे तो कब्ज की शिकायत हो सकती है।
Credit: istock
कभी खाया, कभी छोड़ दिया, इस तरीके से फायदा नहीं होगा। रोज खाएं और कुछ हफ्तों का समय दीजिए। वजन धीरे-धीरे ही कम होगा।
Credit: istock
सस्ती या मिलावटी क्वालिटी के चिया सीड्स से बचें। अच्छी ब्रांड और साफ-सुथरे बीज ही इस्तेमाल करें।
Credit: istock
इन्हें सुबह के समय दही, स्मूदी या पानी में मिलाकर लेना अच्छा रहता है। इससे पेट देर तक भरा रहता है और क्रेविंग्स भी कम होती हैं।
Credit: istock
अगर आप ये छोटी-छोटी बातें ध्यान में रखेंगे, तो चिया सीड्स आपकी वेट लॉस जर्नी में जरूर मदद करेंगे। याद रखिए, सही तरीका ही असली फायदा देता है।
Credit: istock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स