Mar 24, 2024
होली यूं तो रंगों का त्योहार है लेकिन बहुत से लोग इस दिन भांग भी खाते हैं। होली पर भांग का उपयोग सालों से चला आ रहा है।
Credit: Pexels
कुछ लोग तो एक दायरे में रहते हुए भांग खाते या पीते हैं, लेकिन कुछ लोगों पर भांग हावी हो जाती है। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि भांग का नशा कैसे उतारें।
Credit: Pexels
हम आपको होली पर भांग का नशा उतारने के कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं।
Credit: Pexels
खट्टी चीजों में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो नशा बढ़ाने वाले केमिकल्स को बेअसर करते हैं। ऐसे में नींबू, संतरा या मुसम्मी का जूस भांग का नशा तेजी से उतारने में मदद करेगा।
Credit: Pexels
कई औषधीय गुणों के साथ ही नारियल पानी भांग का नशा उतारने में भी मदद करता है। भांग का नशे होने के बाद एक गिलास नारियल पानी आपको उससे बाहर ला सकता है।
Credit: Pexels
होली पर अगर भांग का नशा बहुत ज्यादा हो गया है कि आप एक कटोरी घी पी लें। इससे होगा ये कि आपको उल्टियां होने लगेंगी और नशा अपने आप उतर जाएगा। घी की उल्टी से आपको कोई दूसरा नुकसान भी नहीं होगा।
Credit: Pexels
भांग का नशा उतारने में इमली भी बेहद कारगर है। आपको एक गिलास में करीब 30 ग्राम इमली को एक गिलास पानी में थोड़ी देर के लिए भिगोना होगा। बाद में पानी को छान लें और उसमें गुड़ मिलाकर पी जाएं। ऐसा करने से भांग का नशा उतर सकता है।
Credit: Pexels
अदरक से भी भांग का नशा उतरता है। इसे दो तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। पहला तो अदरका का छोटा सा टुकड़ा लें और उसे अपने दांतों के नीचे दबा लें। धीरे-धीरे अदरक को चूसते रहें। दूसरा तरीका ये है कि आप अदरक को उबालकर उसका पानी भी पी सकते हैं।
Credit: Pexels
यदि कोई व्यक्ति भांग का नशा करने के बाद अपनी आंखें खोलकर सो रहा है तो इसे गंभीरता से लेते हुए उसे तुरंत अस्पताल ले जाएं, वरना व्यक्ति कोमा तक में जा सकता है।
Credit: Pexels
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स