Mar 10, 2025
इंडियन क्रिकेटर और भारतीय टीम के कप्तान रोहित आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पूरी तरह फॉर्म में नजर आए। उनकी सफल पारी के चलेत भारत ने ट्रॉफी जीती।
Credit: Instagram
रोहित शर्मा को क्रिकेट की दुनिया में हिटमैन के नाम से जाना है। वह मैदान में उतरते ही चौके-छक्के जड़ना शुरू कर देते हैं। इसके लिए वह अपनी फिटनेस का खास ध्यान रखते हैं।
Credit: Instagram
हिटमैन की फिटनेस में उनकी डाइट का बहुत बड़ा रोल है। डाइट का पूरी कमांड उनकी पत्नी के हाथ में रहती है। आइए जानते हैं वह कैसे खाना खाते हैं।
Credit: Instagram
आपको बता दें कि हिटमैन शर्मा अपने दिन की शुरुआत हाई प्रोटीन नाश्ते के साथ करते हैं। जिसमें वह अंडे दूध, प्रोटीन औट्स आदि लेते हैं।
Credit: Instagram
रोहित शर्मा की पत्नी उन्हें लंच में पावर प्लेट देती हैं, जिसमें वह कार्ब्स प्रोटीन फैट्स आदि सभी लेते हैं। वह इस दौरान उन्हें ज्यादातर ब्राउन राइस, चिकन, सब्जियां और ढेर सारा सलाद परोसती हैं।
Credit: Instagram
हिटमैन का मानना है कि प्रोटीन बहुत जरूरी है, यह मसल्स की रिकवरी और उन्हें मजबूत बनाने में मदद करता है। वह जिम या ट्रेनिंग के बाद प्रोटीन पीते हैं या शाम के समय लेते हैं।
Credit: Instagram
आपको बता दें कि रात में रोहित कम खाते हैं। वह इस दौरान ग्रिल्ड फिश, सलाद और सब्जियां आदि खाना पसंद करते हैं। वह देर रात खाने से बचते हैं।
Credit: Instagram
रोहित शर्मा को रागी के आटे की रोटी खाना पसंद हैं। इसके अलावा, दाल-चावल उनका सबसे फेवरेट फूड है। वह रोज ग्रीन टी पीना काफी पसंद करते हैं।
Credit: Instagram
हिटमैन खाने के साथ-साथ अच्छी एक्सरसाइज भी करते हैं। वह ट्रेनिंग के अलावा जिम में भी समय बिताते हैं। जिससे वह फिट और एक्टिव रहते हैं।
Credit: Instagram
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स