Mar 06, 2025

By: Medha Chawla

इन चीजों के साथ दही बनेगी औषधि, एड़ी से लेकर चोटी तक में आ जाएगी तंदुरुस्ती

दही

दही खुद में एक पोषक तत्वों से भरपूर सुपरफूड है, यदि इसे कुछ खास चीजों के साथ खाया जाए, तो इससे सेहत को मिलने वाले फायदे कई गुना बढ़ सकते हैं।

Credit: canva

शहद

दही में शहद मिलाने से यह और अधिक पोषक बन जाता है। यह पाचन में सुधार करता है और शरीर को एनर्जी देता है।

Credit: canva

फल

केले, सेब, जामुन, पपीता, अनार और बेरीज को दही के साथ खाने से पोषण और बढ़ जाता है। यह फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट देता है, जो पाचन को ठीक रखता है और शरीर को एनर्जी देता है।

Credit: canva

ड्राई फ्रूट्स

बादाम, अखरोट, किशमिश, और चिया सीड्स को दही में मिलाने से यह एक हेल्दी स्नैक बन जाता है। यह हड्डियों को मजबूत बनाता है और दिमाग के लिए फायदेमंद होता है।

Credit: canva

You may also like

ओरल हेल्थ खराब कर रही बाथरूम में मौजूद य...
शरीर में इस चीज की कमी होने पर पीला पड़ ...

गुड़

गुड़ और दही का कॉम्बिनेशन पाचन सुधारता है और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। यह एनीमिया को दूर करने और इम्यूनिटी को बढ़ाने में मददगार है।

Credit: canva

लहसुन

लहसुन और दही को मिलाकर खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है और दिल स्वस्थ रहता है। यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके मेटाबॉलिज्म को तेज करता है।

Credit: canva

खीरा और टमाटर

दही में खीरा और टमाटर मिलाकर रायता बनाने से यह शरीर को ठंडक देता है और हाइड्रेटेड रखता है। यह पाचन तंत्र को सुधारता है और त्वचा को भी स्वस्थ रखता है।

Credit: canva

अलसी के बीज

अलसी के बीज दही में मिलाकर खाने से हृदय स्वस्थ रहता है और यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो दिमाग के लिए बहुत लाभकारी है।

Credit: canva

मेथी दाने

रातभर भिगोए हुए मेथी दाने को दही में मिलाकर खाने से पेट की समस्याएं दूर होती हैं। यह ब्लड शुगर कंट्रोल करने और वजन कम करने में मदद करता है।

Credit: canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ओरल हेल्थ खराब कर रही बाथरूम में मौजूद ये चीजें, आज ही निकालकर फेंक दें बाहर

ऐसी और स्टोरीज देखें