May 10, 2025

सुबह चाय पीते ही बन जाती है पेट में गैस? बनाते समय में डालें येदेसीचीज, पाचन होगा तेज

Vineet

​चाय पीते ही गैस क्यों होती है?​

सुबह-सुबह चाय पीते ही अगर आपका पेट फूलने लगे, गैस बने या भारीपन लगे, तो आप अकेले नहीं हैं। ऐसा अक्सर खाली पेट चाय पीने से होता है।

Credit: istock

Deepika Padukone Pregnancy Pain

​चाय से पेट क्यों बिगड़ता है?​

खाली पेट चाय से पेट में एसिड बढ़ जाता है। खासकर दूध वाली चाय पाचन को और भी गड़बड़ कर देती है, जिससे गैस और जलन जैसी दिक्कतें होने लगती हैं।

Credit: istock

Diabetes Risk Factors

​अदरक है पेट का दोस्त​

अगर चाय से गैस बनती है, तो चाय बनाते समय थोड़ा सा अदरक डाल लें। ये पाचन को ठीक रखता है और गैस बनने से रोकता है।

Credit: istock

​तुलसी भी कमाल की है​

तुलसी ना सिर्फ स्वाद बढ़ाती है, बल्कि पेट को भी शांत रखती है। सुबह की चाय में 2-3 पत्तियां डालें और फर्क खुद देखें।

Credit: istock

You may also like

सूखी या भीगी किशमिश गर्मी में खाने के लि...
प्रोटीन का खजाना है ये हरे रंग की दाल, म...

​सौंफ से मिलेगा आराम​

थोड़ी सी सौंफ चाय में डालने से पाचन बेहतर होता है और गैस से राहत मिलती है। ये तरीका नानी-दादी का आजमाया हुआ है।

Credit: istock

​पुदीना भी ट्राय करें​

पुदीने की पत्तियां चाय में डालकर उबालें। इसका ठंडा असर पेट को ठंडक देता है और गैस बनने से रोकता है।

Credit: istock

​चाय का तरीका बदलें​

दूध कम और पानी थोड़ा ज्यादा रखें। साथ ही चाय का टाइम सही रखें, भूखे पेट न पिएं। साथ में एक-दो बिस्किट खा लें।

Credit: istock

​छोटी सी आदत का बड़ा असर​

अगर आप रोज चाय में ये देसी चीजें मिलाना शुरू कर दें, तो पेट की सारी परेशानियां छूमंतर हो सकती हैं। बस थोड़ा ध्यान दें, और चाय को सेहतमंद बनाएं।

Credit: istock

​डिस्क्लेमर​​

प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।


Credit: istock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: सूखी या भीगी किशमिश गर्मी में खाने के लिए क्या है बेस्ट, जानें दोनों के अपने-अपने फायदे

ऐसी और स्टोरीज देखें