Jun 26, 2023

आम खाने के ये होते हैं नुकसान, लगाने पड़ सकते हैं डॉक्टर के चक्कर

रितु राज

​पोषक तत्व​

आम प्रोटीन, फाइबर, सोडियम, फोलेट, पोटेशियम, विटामिन ए और विटामिन सी जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

Credit: iStock

​आम खाने के नुकसान​

आम का सेवन करने से कई फायदे मिलते हैं लेकिन अगर इसका ज्यादा सेवन किया जाए तो ये सेहत को कई नुकसान भी पहुंचा सकता है।

Credit: iStock

​मोटापे की समस्या​

गर्मियों में आम का ज्यादा सेवन करने से मोटापे की समस्या हो सकती है। आम में कैलोरी की मात्रा काफी ज्यादा होती है जो वजन बढ़ा सकता है।

Credit: iStock

​दस्त की समस्या​

आम फाइबर का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। ऐसे में इसका ज्यादा सेवन करने से दस्त की समस्या हो सकती है।

Credit: iStock

You may also like

इस डाइट प्लान से शहनाज गिल ने 6 महीने मे...
इस डाइट से अर्जुन कपूर ने घटाया 50kg वजन...

​डायबिटीज​

डायबिटीज के मरीजों को आम का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके सेवन से शुगर लेवल बढ़ सकता है।

Credit: iStock

​मुहांसो की समस्या​

आम का ज्यादा सेवन करने से मुहांसो की समस्या हो सकती है। जरूरत से ज्यादा आम का सेवन करने से पिंपल्स और शरीर में फोड़े- फुंसी हो सकते हैं।

Credit: iStock

​पाचन तंत्र ​

आम का ज्यादा सेवन करने से पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। ज्यादा आम खा लेने से पेट में मौजूद गुड बैक्टीरिया को नुकसान होता है।

Credit: iStock

​एलर्जी​

ज्यादा आम का सेवन करने से एलर्जी भी हो सकती है। इसकी वजह से शरीर पर लाल चक्कते हो सकते हैं।

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: इस डाइट प्लान से शहनाज गिल ने 6 महीने में घटाया 12 किलो वजन

ऐसी और स्टोरीज देखें