वजन घटाने के लिए आजमाएं 7 डिटॉक्स टिप्स, हफ्ते भर में लटकती तोंद होनेलगेगी अंदर

Vineet

Mar 29, 2024

​वेट लॉस के क्यों जरूरी है बॉडी डिटॉक्स​

शरीर में मौजूद फ्री-रेडिकल्स और अन्य हानिकारक कण शरीर में चर्बी के निर्माण में योगदान देते हैं। ये पाचन क्रिया को प्रभावित करते हैं और मेटाबॉलिज्म को भी धीमा कर देते हैं। इसलिए वजन घटाने के लिए बॉडी डिटॉक्स आवश्यक है।

Credit: freepik

​1. ऑयल पुल्लिंग करें​

सुबह उठने और फ्रेश होने के बाद ऑयल पुलिंग करने से मुंह से लेकर पेट तक के हानिकारक बैक्टीरिया बाहर निकाल आते हैं। यह शरीर को डिटॉक्स करने का प्राचीन तरीका है।

Credit: freepik

​2. पानी पिएं​

शरीर को हाइड्रेट रखने और किडनी फंक्शन को बनाए रखने में यह बहुत अहम भूमिका निभाता है। यह शरीर से सभी हानिकारक कण और अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने का अच्छा तरीका है। इसलिए पर्याप्त पानी पिएं।

Credit: freepik

​3. नींबू पानी पिएं​

अपने दिन की शुरुआत इस ड्रिंक के साथ करने से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में बहुत मदद मिलती है। यह मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है और वजन घटाने में मदद करता है।

Credit: freepik

You may also like

इस पेड़ का पत्ता है डायबिटीज का दुश्मन, ...
ये खास मिट्टी मल-मल के कृति-पुलकित ने मन...

​4. एक्सरसाइज करें​

जब आप एक्सरसाइज करते हैं, तो पसीने के माध्यम से शरीर में मौजूद गंदगी बाहर निकलती है। इससे शरीर को डिटॉक्स करने में बहुत मदद मिलती है।

Credit: freepik

​5. फल खाएं​

फल डाइट्री फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। ये आंतों की सफाई और फ्री-रेडिकल्स जैसे हानिकारक कणों बेअसर करके बाहर निकालने में मदद करते हैं।

Credit: freepik

​6. अच्छी नींद आवश्यक है​

नींद शरीर के डिटॉक्सिफिकेशन में बहुत अहम भूमिका निभाती है। इसलिए रोज एक ही समय पर सोएं और 7-8 घंटे की अच्छी नींद जरूर लें।

Credit: freepik

​7. हर्बल चाय पिएं​

रेगुलर चाय के बजाए ग्रीन टी, कैमोमाइल टी, पेपरमिंट, लेमन ग्रास टी आदि जैसी हर्बल चाय का सेवन करने से शरीर को डिटॉक्स करने में बहुत मदद मिलती है।

Credit: freepik

​यह भी ध्यान रखें​

वजन घटाने के लिए इन डिटॉक्स टिप्स के साथ यह भी ध्यान रखें कि आपको कम कैलोरी के साथ बैलेंस्ड डाइट लेनी है। अगर आ अधिक कैलोरी का सेवन करते हैं, तो यह आपकी वेट लॉस जर्नी को प्रभावित करता है। इसलिए कम कैलोरी खाएं।

Credit: freepik

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: इस पेड़ का पत्ता है डायबिटीज का दुश्मन, खाने से दूर होती हैं कई खतरनाक बीमारियां

ऐसी और स्टोरीज देखें