Jan 12, 2026
बहुत लोग जिम तो शुरू कर देते हैं, लेकिन प्रोटीन की सही मात्रा ना पता होने के कारण उन्हें रिजल्ट नहीं मिलता।
Credit: Istock
मसल्स बनाने के लिए रोज कितना प्रोटीन खाना चाहिए अगर ये सवाल आपके मन में है तो यहां इसका जवाब है।
Credit: Istock
अगर आप मसल्स बनाना, फैट कम करना, या बॉडी टोन करना चाहते हैं, तो सिर्फ कसरत करने से आपका काम नहीं होगा।
Credit: Istock
ज्यादातर फिटनेस एक्सपर्ट्स व रिसर्च के अनुसार 1.6-2.2 ग्राम प्रोटीन / प्रति किलो बॉडी वेट मसल गेन के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।
Credit: Istock
अगर आपका वजन 70 किलो है तो आपको 112g-154g प्रोटीन प्रतिदिन लेना चाहिए।
Credit: Istock
अगर आप बिगनर हैं तो 1.2-1.6 ग्राम/किलो वजन के हिसाब से प्रोटीन का सेवन करें। जिम शुरू करने वालों के लिए ये मात्रा काफी होता है।
Credit: Istock
अगर आप इंटरमीडिएट या एडवांस लिफ्टर्स हैं तो 1.6-2.2 ग्राम/किलो वजन के हिसाब से प्रोटीन लें।
Credit: Istock
अगर आप वेज या प्लांट बेस्ड विकल्प की तलाश में हैं तो फिर- दालें, चना, राजमा, पनीर, टोफू, सोया चंक्स, क्विनोआ, मूंगफली, बादाम, अखरोट आपके लिए सही साबित हो सकता है।
Credit: Istock
मसल्स की ग्रोथ के साथ ही वर्कआउट के बाद रिकवरी, ताकत बढ़ाने में मदद और फैट लॉस के दौरान मसल्स को बचाने के लिए प्रोटीन बेहद जरूरी है।
Credit: Istock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स