Apr 25, 2025

गर्मी में सेहत का खजाना कहा जाता है ये पत्थर जैसा फल, पेट को रखता है एकदम दुरुस्त

gulshan kumar

​फायदेमंद फल​

बेलपत्थर एक कठोर सा दिखने वाला फल है, जिसे गर्मियों में खाना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

Credit: iStock

​पाचन दुरुस्त​

बेल का फल कब्ज, गैस, और एसिडिटी को दूर करता है। इसका शरबत आंतों को ठंडक देता है और डाइजेशन सुधारता है।

Credit: iStock

​लू से बचाव​

बेल का शरबत शरीर को ठंडा रखता है और लू से बचाता है। यह शरीर के तापमान को बैलेंस करता है।

Credit: iStock

​इम्यूनिटी बूस्ट​

बेल के शरबत में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करते हैं।

Credit: iStock

You may also like

दिल में चिपका है कोलेस्ट्रॉल तो शरीर देग...
सुस्त शरीर में तुरंत चाहिए एनर्जी तो जरू...

​बॉडी डिटॉक्स​

बेल का सेवन करने से शरीर से विषैले तत्व बाहर निकलने लगते हैं। ये हमारे लीवर के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

Credit: iStock

​डायरिया और पेचिश में लाभ​

बेल का शरबत या इसका गूदा खाने से डायरिया और पेचिश जैसी समस्याओं में तेजी से राहत मिलती है।

Credit: iStock

​ब्लड शुगर कंट्रोल​

बेल के पत्ते और फल डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होते हैं, हालांकि इसे सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए।

Credit: iStock

​त्वचा को लाभ​

शरीर की गर्मी को कम करके बेल हमारी स्किन की जलन, फोड़े-फुंसी जैसी समस्याओं में भी काफी राहत दिलाता है।

Credit: iStock

​डिस्क्लेमर​

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है, इसे हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह का विकल्प नहीं माना जा सकता है।

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: दिल में चिपका है कोलेस्ट्रॉल तो शरीर देगा ये संकेत, जानें bad cholesterol कम करने के उपाय

ऐसी और स्टोरीज देखें