Apr 20, 2025
अक्सर लोग सोचते हैं कि एक बार दवा शुरू हो गई तो ज़िंदगी भर चलती है। लेकिन गृह मंत्री अमित शाह ने ये मिथ तोड़ दिया और वो भी अपनी लाइफस्टाइल बदलकर।
Credit: instagram
एक इंटरव्यू में शाह ने बताया कि पहले उन्हें डायबिटीज के लिए इन्सुलिन और दवाएं लेनी पड़ती थीं। लेकिन अब बिना दवा के भी उनका शुगर कंट्रोल में है।
Credit: instagram
उन्होंने कहा - मैंने कोई जादू नहीं किया, बस चार छोटी-छोटी चीजें लाइफ में जोड़ीं। अगर आप भी इन्हें फॉलो करें, तो फायदा पक्का मिलेगा।
Credit: instagram
शाह हर दिन योग और प्राणायाम करते हैं। इससे न सिर्फ शरीर एक्टिव रहता है, बल्कि दिमाग भी शांत रहता है। बस 20-30 मिनट रोज निकालो!
Credit: instagram
खाना, सोना, उठना- सबकुछ समय पर करें। शाह मानते हैं कि शरीर को सबसे ज्यादा फायदा अनुशासन से होता है।
Credit: instagram
बाहर का फास्ट फूड छोड़ दो। शाह खुद सादा, घर का बना खाना खाते हैं जो कम तेल, कम मसाले वाला होता है। इससे पेट भी ठीक रहता है और शरीर भी फिट।
Credit: instagram
चलना सबसे आसान एक्सरसाइज है। अमित शाह रोज वॉक करते हैं, और आपको भी यही सलाह देते हैं, लिफ्ट छोड़ो, सीढ़ी पकड़ो। इससे आप एक्टिव रहेंगे और हेल्दी भी।
Credit: instagram
शाह ने साफ कहा – “जवानी में ही समझदारी दिखाओ, वरना बुजुर्गी में दवाएं ही साथ रहेंगी।” आज से इन 4 चीजों को अपनाओ, और हेल्दी लाइफ जियो।
Credit: instagram
प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
Credit: instagram
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स