Dec 29, 2025

लहसुन और देसी घी का मेल क्यों माना जाता है अमृत, आचार्य बालकृष्ण बताते हैं चमत्कारी फायदे

Vineet

​लहसुन-देसी घी का अमृत जैसा मेल​

आचार्य बालकृष्ण बताते हैं कि रसोई की दो साधारण चीज लहसुन और देसी घी खाने का सिर्फ स्वाद नहीं बढ़ाते, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी औषधि की तरह काम करते हैं।

Credit: Istock / IG

Kiran Rao Appendix Surgery

​देसी घी में लहसुन क्यों भूनें​

लहसुन को अगर सीधे नहीं बल्कि देसी घी में हल्का भूनकर खाया जाये तो उसका स्वाद भी अच्छा होता है और शरीर पर सकारात्मक असर भी पड़ता है।

Credit: Istock / IG

कबूतरों से बीमारी फैलने का खतरा

​सर्दियों में खास असर​

आचार्य के अनुसार सर्दी-जुकाम के समय 3-4 कलियां घी में भूनकर खाने से राहत मिलती है और इम्यूनिटी मजबूत होती है।

Credit: Istock / IG

​इम्यूनिटी और इंफेक्शन से रक्षा​

लहसुन के एंटी-फंगल व एंटी-बैक्टीरियल गुण और घी के विटामिन मिलकर शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं।

Credit: Istock / IG

You may also like

मर्द शहद के साथ खाएं ये सफेद मसाला, दोगु...
दूध नहीं पीते तो भी हड्डियां रहेंगे फौला...

​पाचन व ब्लड प्रेशर पर असर​

भूनने से लहसुन की तीखी तासीर कम होती है, जिससे यह पाचन में सुधार और कोलेस्ट्रॉल तथा ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी सहायक बनता है।

Credit: Istock / IG

​आयुर्वेदिक दृष्टिकोण​

आयुर्वेद में देसी घी में भूनने से लहसुन का तामसिक गुण खत्म होकर सात्विक बन जाता है और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है।

Credit: Istock / IG

​ड्राई फ्रूट खाने की भी देते हैं सलाह​

सेहत के लिहाज से आचार्य बालकृष्ण अक्सर अन्य फूड जैसे अंजीर (fig/anjeer) खाने की सलाह भी देते हैं, जिसमें कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल और एनर्जी देने वाले गुण होते हैं।

Credit: Istock / IG

​सावधानियां भी जरूरी​

कुछ लोगों को जैसे ब्लीडिंग डिसऑर्डर, गंभीर एसिडिटी या गर्भावस्था के दौरान ऐसा सेवन कम मात्रा में या डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए।

Credit: Istock / IG

​​डिस्क्लेमर​​

प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Credit: Istock / IG

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: मर्द शहद के साथ खाएं ये सफेद मसाला, दोगुनी रफ्तार से बढ़ेगा स्पर्म काउंट

ऐसी और स्टोरीज देखें