Dec 16, 2024
बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने लिखा, ', एक उस्ताद, अतुलनीय कलाकार - उस्ताद जाकिर हुसैन ने इस दुनिया को छोड़ दिया है, लेकिन उनकी लय हमारे दिलों में धड़कती रहेगी। संगीत में उनका अद्वितीय योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए अनगिनत लोगों को प्रेरित करेगा। आत्मा को शांति मिले।'
Credit: Instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने भी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें जाकिर हुसैन के साथ उनके पिता रणधीर कपूर भी नजर आ रहे हैं। उन्होंने मेस्ट्रो फॉरेवर लिखते हुए एक रेड हार्ट भी शेयर किया है।
Credit: Instagram
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने भी उस्ताद जाकिर हुसैन की एक तस्वीर सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
Credit: Instagram
एक्ट्रेस शबाना आजमी ने रिएक्ट करते हुए कहा, 'अरे नहीं! जावेद ने मुझे कुछ घंटे पहले ही बताया था कि जाकिर को वेंटिलेटर पर रखा गया है! मुझे यह जानकर बहुत दुख हुआ है..।'
Credit: Instagram
ए.आर रहमान ने भी जाकिर हुसैन के निधन पर रिएक्ट करते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। एआर रहमान ने उस्ताद ज़ाकिर हुसैन को 'एक प्रेरणा और एक विशाल व्यक्तित्व' के रूप में शोक व्यक्त किया, जिन्होंने तबले को वर्ल्डवाइड प्रशंसा दिलाई है।
Credit: Instagram
पैन इंडिया स्टार कमल हासन ने कहा, 'ज़ाकिर भाई! बहुत जल्दी चले गए. फिर भी हम उस समय के लिए आभारी हैं जो उन्होंने हमें दिया और अपनी कला के रूप में जो कुछ उन्होंने छोड़ा उसके लिए हम आभारी हैं। अलविदा और धन्यवाद (एसआईसी)।'
Credit: Instagram
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने जाकिर हुसैन की मौत पर रिएक्ट करते हुए लिखा, 'आज बहुत ही दुखद दिन है।'
Credit: Instagram
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स