TRP में धक्के खा रहे हैं TV के ये 7 सीरियल, ट्विस्ट और टर्न्स भी कर रहे हैं बोर

ashna malik

Feb 03, 2026

​ये रिश्ता क्या कहलाता है​

टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की टीआरपी ऐसी गिरी है कि शो को पटरी पर लाने के लिए मेकर्स 8 साल का लीप लेकर आए। हालांकि लीप के बाद ट्विस्ट देख लोगों का पारा और चढ़ गया।

Credit: JIoHotstar, Sony Liv

​नयनतारा ​



​टीवी के पॉपुलर सीरियल 'नयनतारा' की टीआरपी दिन पर दिन गिरती जा रही है। ऐसे में मेकर्स ने इसे नए सिरे से शुरू करने का फैसला किया है। सीरियल में नई कास्ट की एंट्री होगी।


Credit: JIoHotstar, Sony Liv

​माना कि हम यार नहीं​



​स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'माना कि हम यार नहीं' की टीआरपी भी दिन पर दिन गिरती ही जा रही है। मेकर्स जल्द ही इस सीरियल पर ताला लगाने वाले हैं।


Credit: JIoHotstar, Sony Liv

​जाने अनजाने हम मिले​



​जीटीवी के पॉपुलर सीरियल 'जाने-अनजाने हम मिले' की टीआरपी भी गिरती ही जा रही है। बीते दिन शो को केवल 1.0 रेटिंग ही मिली है।


Credit: JIoHotstar, Sony Liv

You may also like

जासूसी में 'धुरंधर' की बाप हैं थ्रिलर से...
Dhurandhar 2: रणवीर सिंह के लुक को देख थ...

​गणेश कार्तिकेय​



​'सोनी सब' का 'गणेश कार्तिकेय' भी टीआरपी में धक्के खा रहा है। इस शो को बीते सप्ताह सिर्फ 0.7 टीआरपी रेटिंग ही मिली थी।


Credit: JIoHotstar, Sony Liv

​मेरे साईं​



​सोनी टीवी पर 'मेरे साईं' सीरियल की हालत भी ज्यादा खास नहीं है। शो को बीते सप्ताह केवल 0.3 रेटिंग ही हासिल हुई थी।


Credit: JIoHotstar, Sony Liv

​लक्ष्मी का सफर​



​'लक्ष्मी का सफर' जहां टीआरपी में पहले टॉप 5 में होता था तो वहीं अब ये गिरकर नीचे आ चुका है। इस सीरियल को मात्र 1.1 रेटिंग ही मिली।



Credit: JIoHotstar, Sony Liv

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: जासूसी में 'धुरंधर' की बाप हैं थ्रिलर से भरी ये 7 फिल्में, तुरंत देख डालें

ऐसी और स्टोरीज देखें