Oct 17, 2024

जीजा-साली का अफेयर दिखाकर इन TV शो ने बटोरी TRP, रिश्ते पर लगाया बदनुमा दाग

ashna malik

​इमली​

'इमली' के शुरुआती दो सीजन में जीजा-साली का अफेयर दिखाया गया। शो ने टीआरपी तो बहुत बटोरी, लेकिन अपने इस कॉन्सेप्ट के लिए 'इमली' की जमकर आलोचना हुई थी।

Credit: instagram

​ये रिश्ता क्या कहलाता है​

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में रूही और अरमान का अफेयर था। लेकिन अरमान की शादी अभिरा से हो जाती है। वहीं रूही का अरमान के प्रति प्यार कम नहीं होता।

Credit: instagram

​सावी की सवारी​

'सावी की सवारी' में भी सोनम अपनी बहन सावी के पति नित्यम के पीछे पड़ी हुई थी। जीजा पर डोरे डालने के चक्कर में वह अपनी बहन तक को भूल गई थी।

Credit: instagram

​उडारियां​

'उडारियां' के तीनों ही सीजन में जीजा-साली के अफेयर को प्रमोट किया गया। चाहे वो फतेह-जैस्मिन वाला सीजन हो या फिर आलिया और अरमान वाला सीजन।

Credit: instagram

You may also like

मासूम सी दिखने वाली ये बच्ची निकली मां स...
Liam Payne Death: कौन थे लियाम जेम्स पाय...

​माटी से बंधी डोर​

'माटी से बंधी डोर' में वैजू से शादी होने के बाद भी रणविजय जया से शादी करता है। शादी के बाद उसका दिल वैजू के लिए भी धड़कना शुरू हो जाता है।

Credit: instagram

​कुमकुम भाग्य​

'कुमकुम भाग्य' में पहले प्राची और रणबीर के रिश्ते को तोड़ रिया ने अपना घर बसाने की कोशिश की थी। वहीं सीजन 3 में भी पूर्वी और रेयांश का अफेयर था।


Credit: instagram

​रब से है दुआ​

जीटीवी के 'रब से है दुआ' में एक बहन दूसरी बहन का सुहाग छीनने में लग गई है। अपने बदले के चक्कर में वह हदें पार करने के लिए तैयार है।


Credit: instagram

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: मासूम सी दिखने वाली ये बच्ची निकली मां से चार कदम आगे, हुस्न ने बढ़ाई बॉलीवुड में डिमांड

ऐसी और स्टोरीज देखें