Jun 12, 2026

सारे देशवासियों का मन मोह लेते हैं सुरेश वाडकर के ये 7 गाने

Rahul Sharma

​और इस दिल में क्या रक्खा है​

साल 1987 में रिलीज हुई संजय दत्त की फिल्म ईमानदार का ये गाना आज भी लोगों का फेवरेट है। इसे गाने को लोग अक्सर गुनगुनाते दिखते हैं।

Credit: Song Posters

अचानक बिगड़ी दीपिका की तबियत

​ऐ जिंदगी गले लगा ले​

1983 में आई श्रीदेवी और कमल हासन की फिल्म सदमा के इस गाने की फीलिंग ही अलग है। इसमें सुरेश वाडकर की आवाज जादू बिखेर देती है।

Credit: Song Posters

​छोड़ आए हम वो गलियां​

1996 में रिलीज हुई फिल्म माचिस के इस गाने में कई लोगों की आवाज है लेकिन सुरेश जी की आवाज की बात ही अलग है। ये एकदम अलग ही सुनाई देती है।

Credit: Song Posters

​हुजूर इस कदर भी ना इतरा के चलिए​

फिल्म मासूम 1983 में आई थी, जिसमें ये सुपरहिट गाना था। सुरेश जी का ये गाना आज भी नया सा लगता है क्योंकि उनकी आवाज ही इतनी जादुई है।

Credit: Song Posters

You may also like

मम्मी-पापा के साथ बिना झिझक के देख डालो ...
Bollywood Thriller: अंदर से हिलाकर रख दे...

​लगी आज सावन की​

फिल्म चांदनी के बाकी सारे गाने एक तरफ और सुरेश वाडकर की आवाज से सजा ये गाना एक तरफ। सावन के माह में ये गाना दिलों में अलग ही आग लगाता है।

Credit: Song Posters

​मेरी किस्मत में तू नहीं शायद​

1982 में आई प्रेम रोग का ये दर्दभरा गाना सुरेश वाडकर ने अपनी आवाज से ऐसा सजाया है कि कई लोग आज भी इससे अपना दर्द बयां करते हैं।

Credit: Song Posters

​तुम से मिलके, ऐसा लगा​

1989 में रिलीज हुई फिल्म परिंदा का ये कमाल का गाना आज भी लोगों की जुबां पर रहता है और इसका एक बड़ा कारण सुरेश वाडकर की आवाज है।

Credit: Song Posters

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: मम्मी-पापा के साथ बिना झिझक के देख डालो ये 7 वेब शोज

ऐसी और स्टोरीज देखें