Jan 29, 2026

​इन आलीशान रेस्टोरेंट के मालिक हैं ये बॉलीवुड स्टार्स, खिला-पिलाकर खूब छापते हैं पैसे​

ashna malik

​ खान-पान उद्योग में मशहूर हस्तियां​

बॉलीवुड सितारे सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही राज नहीं कर रहे, बल्कि खाने-पीने की दुनिया में भी अपनी छाप छोड़ रहे हैं। आलीशान फाइन डाइनिंग स्पेस से लेकर पुरानी यादों से भरे देसी ढाबों तक, कई रेस्टॉरेंट के बॉलीवुड स्टार्स खुद मालिक हैं।

Credit: IMDb

​ बास्टियन और अम्माकाई (शिल्पा शेट्टी कुंद्रा)​

मुंबई में स्थित बैस्टियन एक मशहूर रेस्त्रां है जो समुद्री भोजन के लिए जाना जाता है और कई हस्तियों का पसंदीदा है। यह खास तौर पर बटर गार्लिक क्रैब और लजीज मिठाइयों के लिए प्रसिद्ध है। वहीं, अम्माकाई एक दक्षिण भारतीय रेस्टोरेंट है जो अपने पारंपरिक, घर जैसे मंगलौर और तटीय कर्नाटक के व्यंजनों के लिए जाना जाता है। ये रेस्त्रां शिल्पा शेट्टी का है।

Credit: IMDb

​ न्यूमा (करण जौहर)​

करण जौहर भी रेस्त्रां उद्योग का हिस्सा हैं। उनका मुंबई में स्थित न्यूमा एक स्टाइलिश यूरोपीय रेस्टोरेंट है। यह लकड़ी के ओवन में बने पिज्जा, ट्रफल-युक्त पास्ता, लजीज ब्रंच विकल्पों और हाथ से बनी मिठाइयों के लिए प्रसिद्ध है।

Credit: IMDb

​ चिका लोका (सनी लियोन)​

मुंबई में स्थित यह लैटिन अमेरिकी रेस्त्रां सनी लियोन का है। इसके मेनू में टैकोस, नाचोस, बरिटो बाउल्स जैसे लोकप्रिय लैटिन अमेरिकी व्यंजन और लजीज कॉकटेल शामिल हैं।

Credit: IMDb

You may also like

अगर लाइफ में एक बार देख लीं संजू बाबा की...
बिकिनी में मौनी रॉय ने ढाया कहर, फैंस के...

​ मिशचीफ डाइनिंग बार/क्लब एच2ओ ​

मुंबई में स्थित, क्लब H2O अपने प्रीमियम लाउंज और पैन-एशियन व कॉन्टिनेंटल डिशेज के लिए जाना जाता है। इस रेस्त्रां के मालिक सुनील शेट्टी हैं। यहां कि एशियन ग्रिल और शानदार नाइटलाइफ काफी प्रसिद्ध है।

Credit: IMDb

​ गरम धरम ढाबा​

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 'गरम धरम' ढाबा काफी मशहूर है, साथ ही इसकी कई ब्रांच भी है जो कि मुरथल, दिल्ली एनसीआर, जयपुर और अन्य शहरों में हैं। यह ढाबा बटर चिकन, दाल मखनी और तंदूरी रोटी जैसे उत्तर भारतीय और पंजाबी व्यंजन परोसता है।

Credit: IMDb

​ काइमा सूत्र और पाली थाई (जैकलीन फर्नांडीज)​

मुंबई में स्थित, काइमा सूत्रा स्टाइलिश पेशकश और तीखे स्वाद के साथ एशियाई फ्यूजन डिशेज पर केंद्रित है। वहीं जैकलीन फर्नांडिस का पाली थाई प्रामाणिक थाई भोजन के लिए जाना जाता है। ये रेस्त्रां अपने करी और स्ट्रीट स्टाइल थाई व्यंजनों के लिए लोकप्रिय है।

Credit: IMDb

​ ड्रैगनफ्लाई एक्सपीरियंस​

बादशा का मुंबई में एक शानदार रेस्त्रां है, जिसका नाम 'ड्रैगनफ्लाई एक्सपीरियंस' है। यह रेस्टोरेंट अपने एशियाई और वैश्विक व्यंजन पेश करता है, साथ ही यहां का माहौल भी जबरदस्त है।

Credit: IMDb

​ तोरी​

मुंबई में स्थित तोरी रेस्त्रां गौरी खान का है, जो कि अपने पैन-एशियाई डिशेज के लिए खूब जाना जाता है। गौरी द्वारा खुद डिज़ाइन किया गया यह रेस्त्रां अपने एंबियेंस और उत्तम भोजन अनुभव के लिए जाना जाता है। टोरी की सुशी, डिमसम और एशियाई स्मॉल प्लेट्स काफी मशहूर हैं।

Credit: IMDb

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: अगर लाइफ में एक बार देख लीं संजू बाबा की ये 7 फिल्में, तो मन को मिल जाएगी शांति

ऐसी और स्टोरीज देखें