Jan 23, 2026

O Romeo से पहले देख डालें शाहिद कपूर की ये 9 फिल्में, मिलेगा डबलडोज एंटरटेनमेंट

ashna malik

​ हैदर​

शाहिद कपूर ने विशाल भारद्वाज की फिल्म 'हैदर' में हैदर मीर की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म 2014 में बॉक्स ऑफिस पर औसत रूप से सफल रही थी।

Credit: Instagram/IMDb

​ कमीने​

शाहिद कपूर ने पहली बार विशाल भारद्वाज की फिल्म 'कमीने' में डबल रोल निभाया था, जो 2009 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहिद को पहली बार ग्रे शेड किरदार में दिखाया गया था।

Credit: Instagram/IMDb

​ कबीर सिंह​

शाहिद कपूर ने 'कबीर सिंह' में मुख्य भूमिका निभाई थी। उनके किरदार ने प्यार में बेहद उग्र और जुनूनी स्वभाव को दर्शाया। 2019 में रिलीज़ हुई यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

Credit: Instagram/IMDb

​ उड़ता पंजाब​

फिल्म 'उड़ता पंजाब' में शाहिद कपूर ने एक नशेड़ी गायक की भूमिका निभाई थी, जो अपनी लत से छुटकारा पाने की कोशिश करता है। यह फिल्म 2016 में बड़ी हिट साबित हुई थी।

Credit: Instagram/IMDb

You may also like

Border 2: इन असली सैनिकों पर बेस्ड है सन...
दृश्यम से 5 लाख गुना ज्यादा खतरनाक है ये...

​ जब वी मेट​

'जब वी मेट' शाहिद कपूर और करीना कपूर के करियर की बेस्ट फिल्मों में से एक है। ये फिल्म लोग 10 बार देखकर भी बोर नहीं होते।

Credit: Instagram/IMDb

​ विवाह​

विवाह फिल्म 2006 में एक सुपरहिट साबित हुई। फिल्म रिलीज होने के बाद शाहिद कपूर और अमृता राव रातोंरात स्टार बन गए। यह उनके करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक है।

Credit: Instagram/IMDb

​ आर राजकुमार​

आर राजकुमार एक पूरी तरह पैसा वसूल फिल्म थी। शाहिद कपूर ने सोनाक्षी सिन्हा के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी। यह उनकी पहली 100 करोड़ की फिल्म थी।

Credit: Instagram/IMDb

​ चुप चुप के​

शाहिद कपूर ने फिल्म 'चुप चुप के' में करीना कपूर के साथ एक दिलचस्प भूमिका निभाई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो सफल नहीं हुई, लेकिन टेलीविजन पर इसे काफी लोकप्रियता मिली।

Credit: Instagram/IMDb

​ इश्क विश्क​

शाहिद कपूर ने 2003 में आई फिल्म 'इश्क विश्क' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और इसने शाहिद को बॉलीवुड में एक डांसिंग स्टार के रूप में लोकप्रियता दिलाई।

Credit: Instagram/IMDb

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: Border 2: इन असली सैनिकों पर बेस्ड है सनी देओल की फिल्म, स्टोरी करेगी इमोशनल

ऐसी और स्टोरीज देखें