ashna malik
Aug 25, 2023
'पठान' के बाद शाहरुख खान की 'जवान' का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के प्रिव्यु और लुक्स ने लोगों की एक्साइटमेंट भी बढ़ा रखी हैं।
Credit: instagram
'जवान' में शाहरुख खान का एक नहीं बल्कि पांच अवतार देखने को मिलेगा, जिसे देखने के लिए फैंस में काफी एक्साइटमेंट है।
Credit: instagram
'जवान' में साउथ के दो सुपरस्टार नयनतारा और विजय सेतुपति का भी जलवा देखने को मिलेगा। दोनों का रोल मूवी में जबरदस्त होने वाला है।
Credit: instagram
शाहरुख खान की 'जवान' को हिंदी भाषी क्षेत्रों से तो प्यार मिलेगा ही। वहीं नयनतारा और विजय सेतुपति के कारण मूवी साउथ में भी अच्छा परफॉर्म कर सकती है।
Credit: instagram
शाहरुख खान के 'जवान' की एडवांस बुकिंग विदेशों में शुरू हो चुकी है। रिलीज के 20 दिन पहले ही 'जवान' ने विदेशों में अच्छी-खासी कमाई कर ली है।
Credit: instagram
शाहरुख खान की 'जवान' को सीबीएफसी बोर्ड की ओर से U/A सर्टिफिकेट दिया गया है, जिससे व्यस्कों के साथ-साथ बच्चे 12 साल से ऊपर की उम्र के बच्चे भी इसे देख सकते हैं।
Credit: instagram
शाहरुख खान की 'जवान' का पहला रिव्यू सामने आया है, जिसमें बताया गया कि मूवी एक्शन सीन से भरपूर है। वहीं शाहरुख खान की एक्टिंग भी मूवी में देखने लायक है।
Credit: instagram
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स