फर्श से अर्श पर पहुंचा सकते हैं Shah Rukh Khan के ये 7 मंत्र, यकीन नहीं तो आजमाकर देखें
ashna malik
काम करते रहें
शाहरुख खान का मानना है कि मनचाही सफलता के लिए इंसान को काम करने रहना चाहिए और रुकना नहीं चाहिए। भले ही उसे शुरुआत में असफलता ही क्यों न मिले।
Credit: instagram
अपना टैलेंट तलाशें
शाहरुख खान का कहना है कि इंसान को अपनी खूबी और बुराई तलाशनी चाहिए। वह क्या बढ़िया कर सकता है, उसी में उसे अपनी सारी मेहनत झोंकनी चाहिए।
Credit: instagram
सकारात्मक सोच अपनाएं
शाहरुख खान का कहना है कि इंसान को अच्छे विचार सोचने चाहिए। उनका कहना है, "ये मत सोचो कि दूसरा हार जाए, बल्कि ये सोचो कि मैं कैसे जीतूं।"
Credit: instagram
मानवता को रखें कायम
शाहरुख खान का मानना है कि इंसान कितना भी सफल हो जाए, उसे मानवता नहीं खोनी चाहिए। ऐसे में व्यक्ति सक्सेसफुल तो हो जाएगा, लेकिन अच्छा इंसान नहीं बन पाएगा।
Credit: instagram
You may also like
गलती से भी परिवार के साथ ना देखें ये वेब...
संजू बाबा कभी नहीं बन पाए अच्छे लवर, कह...
किसी को कॉपी न करें
शाहरुख खान का एक सक्सेस मंत्र यह भी है कि इंसान को दूसरे की तरह बनने की जरूरत नहीं है। उनका कहना है, "अपने आप से खुश रहो, खुद को पहचानो, उससे बड़ी कोई उपलब्धि नहीं।"
Credit: instagram
असफलता से घबराएं नहीं
शाहरुख खान का मानना है कि सफलता से अच्छी सीख असफलता देती है। उनका कहना है, "जिन्हें असफलता से डर नहीं लगता वो ही जिंदगी में सफलता का स्वाद चख पाते हैं।"
Credit: instagram
डर को बनाएं ताकत
शाहरुख खान का एक मंत्र यह भी है कि डर पर काबू पाएं। उनका कहना है कि खोने का डर आपको 100 प्रतिशत योगदान देने पर मजबूर करेगा और आप उसमें जीत हासिल कर सकते हैं।