Jhanak Spoiler 19 April: सृष्टि को औकात दिखाएगी झनक, परिवार को फिर झटका देगा अनिरुद्ध
ashna malik
सृष्टि को औकात दिखाएगी झनक
सृष्टि झनक से श्रीनगर जाकर तेजस से शादी करने के लिए कहती है। इसपर झनक जवाब देती है कि अगर वो इतना ही अच्छा है तो अपनी बेटी अर्शी की शादी करा दें। उन्हें तो वैसे भी अनिरुद्ध में गल्तियां नजर आती हैं।
Credit: instagram
झनक पर हाथ उठाएगी सृष्टि
झनक की बातें सुनकर सृष्टि का पारा चढ़ जाएगा और वो उसपर हाथ उठाएगी।
Credit: instagram
सृष्टि को चारों खाने चित्त करेगा अनि
झनक पर उठा सृष्टि का हाथ अनिरुद्ध पकड़ लेता है। वह उसे कहता है कि झनक ने कुछ नहीं बोला है। इसके साथ ही अनिरुद्ध कहता है झनक चाहती तो आपके खिलाफ एफआईआर कर सकती थी, जिससे आपकी छवि की धज्जियां उड़ जाएंगी।
Credit: instagram
अनिरुद्ध देगा झनक का साथ
अनिरुद्ध परिवार से फिर से झनक के लिए लड़ता है। वह कहता है कि अगर झनक बाहर जाएगी तो मैं उसके लिए फ्लैट लूंगा। इसपर सृष्टि और अर्शी के साथ-साथ अनिरुद्ध के मम्मी-पापा भी हैरान रह जाते हैं।
Credit: instagram
You may also like
सेलेब्स की जान है ये नन्हें मेहमान, अपने...
सूनी गोद के साथ जी रही हैं ये हसीनाएं, श...
झनक को बीवी कहेगा अनिरुद्ध
अनिरुद्ध के खिलाफ बिपाशा झनक को श्रीनगर जाकर तेजस से शादी करने के लिए कहती है और उसकी आधी शादी का हवाला देती है। इसपर अनिरुद्ध का पारा चढ़ जाता है और वह कहता है कि रस्म के मुताबिक तो झनक इस घर की बहू है और मेरी पत्नी है।
Credit: instagram
अनिरुद्ध की जिद पर रुकेगी झनक
झनक की घर से जाने की जिद्द जारी रहती है। लेकिन अनिरुद्ध उसे चुप कराते हुए कहता है कि तुम कहीं नहीं जाने वाली। या तो तुम इस घर में रहोगी या फिर मैं तुम्हारे लिए फ्लैट लूंगा। इसपर अनिरुद्ध के मम्मी-पापा भी झनक को रखने के लिए तैयार हो जाते हैं।
Credit: instagram
झनक की जान बचाएगा अनिरुद्ध
'झनक' में दिखाया गया कि सीढ़ियों से उतरते हुए झनक के हाथ से आरती की थाल गिर जाती है और दीये से उसकी साड़ी के पल्लू में आग लग जाती है। हालांकि इस दौरान अनिरुद्ध उसे बचाता है।