Oct 02, 2024

शाहरुख खान की फोटो देख हेमा मालिनी की गुरु मां ने की थी ये भविष्यवाणी, हो चुकी है सच

ashna malik

​बॉलीवुड के किंग हैं शाहरुख खान​



​शाहरुख खान ने अपनी फिल्मों और अपने अंदाज से लोगों का इस कदर दिल जीता है कि वो बॉलीवुड के किंग बन गए हैं।



Credit: instagram

​रोमांस के बादशाह हैं शाहरुख​



​यूं तो कई बॉलीवुड स्टार्स ने रोमांटिक मूवी की है। लेकिन फिल्मों में शाहरुख जैसा रोमांस शायद ही किसी ने किया है। इसलिए उन्हें रोमांस का बादशाह भी कहते हैं।



Credit: instagram

​हेमा मालिनी की मूवी से किया था डेब्यू​



​शाहरुख खान ने यूं तो एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी से की थी। लेकिन उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम हेमा मालिनी की फिल्म 'दिल आशना है' से किया था।


Credit: instagram

​शाहरुख से इंप्रेस हुई थीं हेमा मालिनी​



​हेमा मालिनी ने शाहरुख खान को लेकर कहा था, "वो बहुत ही टैलेंटेड हैं। हमने उन्हें केवल एक मौका दिया, लेकिन उन्होंने बहुत दृढ़ता से काम किया।"



Credit: instagram

You may also like

लाइफ में एक बार देख लें आमिर खान की ये 7...
Prime Video Trending:इंडिया में प्राइम व...

​हेमा मालिनी ने गुरु मां को दिखाई फोटो​



​हेमा मालिनी ने शाहरुख खान की 'दिल आशना है' में कास्टिंग के बाद एक्टर की तस्वीर अपनी गुरु मां को दिखाई थी। फोटो देखते ही गुरु मां के मुंह से एक बात निकली थी।



Credit: instagram

​SRK के लिए गुरु मां ने कही ये बात​



​हेमा मालिनी ने बताया कि जब उन्होंने शाहरुख की तस्वीर गुरु मां को दिखाई तो उन्होंने कहा कि तुम बहुत बड़े कलाकार को कास्ट कर रही हो। इसपर हेमा मालिनी ने कहा कि नहीं-नहीं ये तो नए कलाकार हैं।


Credit: instagram

​सच हुई गुरु मां की बात​



​शाहरुख खान के स्टारडम का अंदाजा हेमा मालिनी की गुरु मां ने पहले ही लगा दिया था। हेमा मालिनी आज भी कहती हैं कि वो उस वक्त नहीं समझ पाई थीं। लेकिन अब उन्हें एहसास होता है।



Credit: instagram

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: लाइफ में एक बार देख लें आमिर खान की ये 7 फिल्में, नहीं करेंगे अफसोस

ऐसी और स्टोरीज देखें