GHKKPM Spoiler: ईशान के कारण बाप की नाक कटाएगी रीवा, सवि से पल्ला झाड़ेगा वीनू
ashna malik
अक्कासाहेब से दर्द बांटेगा ईशान
ईशान की हालत के लिए पहले सुरेखा सवि को जिम्मेदार मानेगी। लेकिन बाद में ईशान उसे बताएगा कि कैसे रीवा कॉलेज तक पहुंच गई और सबके सामने प्यार का इजहार कर दिया।
Credit: instagram
स्वानंद पर चिल्लाएगा यशवंत
रीवा की हरकतों का भुगतान उसके पिता स्वानंद को करना पडे़गा। दरअसल, यशवंत मोबाइल पर स्वानंद को रीवा को संभालने की सलाह देगा, साथ ही पुलिस की भी धमकी देगा।
Credit: instagram
मुंबई जाने से मना करेगी रीवा
'गुम है किसी के प्यार में' में देखने को मिलेगा कि यशवंत की धमकी के बाद स्वानंद रीवा को मुंबई चलने के लिए मनाएगा। लेकिन वह अपने मां-बाप के सामने चिल्ला पड़ेगी और मुंबई जाने से मना करेगी।
Credit: instagram
आधीरात को घर से भागेगी रीवा
'गुम है किसी के प्यार में' में देखने को मिलेगा कि रीवा बिना किसी को बताए ही घर से निकल जाएगी। शो के प्रोमो में भी देखने को मिला कि वह ईशान के घर पहुंच जाएगी।
Credit: instagram
You may also like
'एनिमल' होगी रणबीर कपूर के करियर की हाईए...
एनिमल के बाद रणबीर कपूर के आगे दुम हिलाए...
आजूबा के लिए तड़पेगी सवि
हरिणी की बातों के बाद से ही सवि के दिमाग में केवल आजूबा का ख्याल रहेगा। ऐसे में वह विनायक के पास फोन मिला देगी।
Credit: instagram
सवि को रंग दिखाएगा विनायक
सवि का फोन देख विनायक का पारा चढ़ जाएगा। वहीं जैसे ही वह आजूबा के बारे में पूछेगी तो विनायक उसपर नाराजगी दिखाएगा और बोलेगा कि इतनी ही फिक्र थी तो घर से क्यों भागी।
Credit: instagram
रीवा को देख खौलेगा ईशान का खून
रीवा आधीरात को ईशान के घर पहुंच जाएगी। जहां पहले सुरेखा उसे घर से बाहर निकालने की कोशिश करेगी तो वहीं बाद में ईशान भी उसपर नाराजगी जाहिर करेगा।