Jan 28, 2026

लाइफ में एक दफा जरूर देख लें श्रुति हासन की ये 9 फिल्में, खुश हो जाएगा मन

Abhay

​ कुली (2025)​

कुली फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है। इसमें रजनीकांत, नागार्जुन अक्किनेनी और श्रुति हसन ने अभिनय किया है। फिल्म एक पूर्व कुली संघ नेता की कहानी है जो अपने करीबी दोस्त की रहस्यमय मौत की जांच करने निकलता है। ये फिल्म प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

Credit: IMDb

​ सालार (2023)​

प्रशांत नील द्वारा निर्देशित फिल्म 'सलार' में प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन और श्रुति हासन ने अभिनय किया है। यह फिल्म निर्वासित राजकुमार देवा और खानसार के शासक वरधा की अटूट मित्रता की कहानी है। उनके शत्रु तख्तापलट की साजिश रचते हैं और देवा वरधा की रक्षा के लिए वापस लौट आता है। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर धमाल मचा रही है।

Credit: IMDb

​द आई​

द आई का निर्देशन डैफने श्मोन ने किया है। इसमें श्रुति हासन और मार्क रोवले ने अभिनय किया है। यह हॉलीवुड हॉरर फिल्म एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर है, जिसमें श्रुति द्वारा अभिनीत डायना नाम की एक महिला अपने व्यक्तिगत नुकसान के बाद दुख और अजीबोगरीब घटनाओं से जूझती है। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर खूब देखी जाती है।

Credit: IMDb

​ द पावर (2021)​

महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित फिल्म 'द पावर' में विद्युत जामवाल, महेश मांजरेकर और श्रुति हासन ने अभिनय किया है। यह एक एक्शन थ्रिलर है जो अपराध और राजनीति की दुनिया पर आधारित है, जहां कालिदास ठाकुर शक्तिशाली गैंगस्टरों और भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ अन्याय से लड़ने और सत्ता पर कब्जा करने के लिए खड़े होते हैं। ये फिल्म जी5 पर मौजूद है।

Credit: IMDb

You may also like

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर कीं Unseen फोटोज...
आयशा सिंह का बिंदास अंदाज देख फिदा हुए फ...

​ लाबम (2021)​

एसपी जननाथन द्वारा निर्देशित फिल्म 'लाबम' तमिल फिल्म है, जिसमें विजय सेतुपति और श्रुति हासन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 'लाबम' शक्तिशाली कॉरपोरेट ताकतों और किसानों के बीच टकराव पर केंद्रित है, जिसमें पक्कीरी नाम का एक व्यक्ति ग्रामीण अधिकारों के लिए खड़ा होता है और शोषण के खिलाफ लड़ता है। इस पिल्म को तुरंत नेटफ्लिक्स पर देख लेना चाहिए।

Credit: IMDb

​ क्रैक (2021)​

क्रैक का निर्देशन गोपीचंद मालिनेनी ने किया है। फिल्म में रवि तेजा, श्रुति हासन, समुथिरकानी और वरलक्ष्मी सरथकुमार ने अभिनय किया है। वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित यह कहानी एक सख्त पुलिस अधिकारी और एक शक्तिशाली गैंगस्टर के बीच टकराव की कहानी है। ये फिल्म Aha पर मौजूद है।

Credit: IMDb

​ गब्बर इज बैक (2015)​

कृष्णा जगर्लामुडी द्वारा निर्देशित और हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने वाली फिल्म 'गब्बर इज बैक' में अक्षय कुमार और श्रुति हासन मुख्य भूमिका में हैं। यह बॉलीवुड फिल्म एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो बेईमान अधिकारियों को सजा देकर भ्रष्टाचार से लड़ता है और आम जनता के लिए न्याय का एक सशक्त प्रतीक बन जाता है। ये फिल्म प्राइम वीडियो पर गदर काट रही है।

Credit: IMDb

​ वेलकम बैक (2015)​

वेलकम बैक का निर्देशन अनीस बज़मी ने किया है। फिल्म में अनिल कपूर, नाना पाटेकर, जॉन अब्राहम और श्रुति हासन ने अभिनय किया है। यह एक कॉमेडी-क्राइम फिल्म है जिसमें गैंगस्टर एक सम्मानजनक जीवन जीने की कोशिश करते हैं, लेकिन प्यार, गलतफहमियों और अपने आपराधिक अतीत के कारण हास्यास्पद मुसीबतों में फंस जाते हैं। ये फिल्म जी5 पर देखी जा सकती है।

Credit: IMDb

​ रमैया वस्तावैया (2013)​

प्रभु देवा द्वारा निर्देशित फिल्म 'रमैया वस्तावैया' में गिरीश कुमार और श्रुति हासन मुख्य भूमिका में हैं। यह राम की प्रेम कहानी है, जिसे सोना से प्यार हो जाता है। वह सोना के भाई का विश्वास जीतने की कोशिश करता है, उसके गांव चला जाता है और ईमानदारी और मेहनत से अपनी काबिलियत साबित करता है। इस फिल्म को फ्री में यूट्यूब पर देख सकते हैं।

Credit: IMDb

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: प्रियंका चोपड़ा ने शेयर कीं Unseen फोटोज, देसी लुक से लूट लिया सबका दिल

ऐसी और स्टोरीज देखें