Jan 28, 2026

Netflix: दिल गार्डन-गार्डन कर देंगे ये 9 K-Drama, आज ही नेटफ्लिक्स पर करें स्ट्रीम

ashna malik

​ क्रैश लैंडिंग ऑन यू​

'क्रैश लैंडिंग ऑन यू' कॉमेडी और रोमांस का एक अनूठा मिश्रण है। यह एक दक्षिण कोरियाई उत्तराधिकारी की प्रेम कहानी है, जो पैराग्लाइडिंग दुर्घटना के बाद उत्तर कोरिया के एक सैन्य अधिकारी से टकरा जाती है।

Credit: IMDb

​ बिजनेस प्रपोजल​

'बिजनेस प्रपोजल' एक कल्ट क्लासिक, तेज-तर्रार और मजेदार ऑफिस रोमांस है, जिसमें एक महिला अपने अमीर दोस्त होने का नाटक करके उस लड़के को डरा देती है। लेकिन डरने की जगह वह उससे प्यार कर बैठता है।

Credit: IMDb

​ ट्रू ब्यूटी​

'ट्रू ब्यूटी' एक ऐसी लड़की की कहानी है जो अपनी असुरक्षाओं को छिपाने के लिए मेकअप करना सीखती है। स्कूल जीवन और नई-नई मिली लोकप्रियता के बीच, वह दो आकर्षक लड़कों के साथ लव ट्रायएंगल में फंस जाती है।

Credit: IMDb

​इट्स ओके टू नॉट टू बी ओके​


'इट्स ओके टू नॉट टू बी ओके' एक ऐसे राइटर की कहानी है, जो असामाजिक व्यवहार से ग्रस्त है और एक साइकैट्रिस्ट से मिलती है। वो उसे भावनात्मक रूप से जुड़े घावों को भरने और जीवन को पूरी तरह से जीने में मदद करता है।

Credit: IMDb

You may also like

अबराज खान की एक्स-गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एं...
बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से भी ज्यादा हसीन हैं...

​ होमटाउन चा चा चा​

'होमटाउन चा-चा-चा एक बड़ी डेंटिस्ट की कहानी है जो अपनी नौकरी खोने के बाद एक गांव में जाकर बस जाती है। वहां उसकी मुलाकात एक दयालु और टैलेंटेड इंसान से होती है जो उसे समुदाय, सादगी और भावनात्मक उपचार के महत्व के बारे में सिखाता है।

Credit: IMDb

​ नेवर्थलेस​

'नेवर्थलेस' बेहद दिलचस्प कहानी है। इसमें लीड एक्ट्रेस ऐसे शख्स से मिलती है, जो अटैरेक्शन में तो विश्वास रखता है, लेकिन प्यार की प्रतिबद्धता से उसका कोई नाता नहीं होता।

Credit: IMDb

​'व्हॉट्स रॉन्ग विद सेक्रेटरी किम'​

'व्हाट्स रॉन्ग विद सेक्रेटरी किम' भी एक जबरदस्त ऑफिस ड्रामा है, जिसमें रोमांस और कॉमेडी कूट-कूटकर भरी हुई है। इसमें कंपनी का वाइस प्रेजिडेंट अपनी ही सेक्रेटरी को दिल दे बैठता है।

Credit: IMDb

​ लव अलार्म​

'लव अलार्म' एक जबरदस्त लेकिन व्यापक रूप से स्वीकृत मुद्दे पर सवाल उठाता है, कि क्या प्यार को वास्तव में तकनीक से मापा जा सकता है। यह एक ऐसी दुनिया पर आधारित है जहां आपको तब सूचना मिलती है जब आपके आस-पास कोई व्यक्ति आपके लिए भावनाएं रखता है।

Credit: IMDb

​ आवर बिलव्ड समर​

'आवर बिलव्ड समर' एक ऐसी प्रेम कहानी है जिसमें दो पूर्व प्रेमी-प्रेमिकाओं को दोबारा मिलने के लिए मजबूर होना पड़ता है। लंबे अंतराल के बाद जब वे फिर से मिलते हैं, तो दबी हुई भावनाएं और गलतफहमियां फिर से उभरती हैं, जो उन्हें इन सभी को सुलझाने के लिए प्रेरित करती हैं।

Credit: IMDb

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: अबराज खान की एक्स-गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी ने बिकिनी में दिखाया परफेक्ट फिगर

ऐसी और स्टोरीज देखें