दर्शकों को खटकने लगे हैं TV के ये लीड किरदार, देखते ही चैनल बदल देते हैं लोग
ashna malik
अनुपमा
'अनुपमा' में अनुपमा का ही किरदार लोगों को चुभने लगा है। उनका कहना है कि ये केवल रोती है और बार-बार भगाए जाने पर भी शाह परिवार के पास जाती है।
Credit: instagram
ईशान
'गुम है किसी के प्यार में' के दर्शकों का मानना है कि जब ईशान की शादी हो चुकी है तो वह सवि संग जिंदगी में आगे बढ़े। न कि रीवा के चक्कर में कंफ्यूज हो।
Credit: instagram
रीवा
'गुम है किसी के प्यार में' की रीवा भी लोगों की नफरत का पात्र बन चुकी है। ईशान के पीछे पड़े रहने के कारण रीवा से लोग चिढ़ने लगे हैं।
Credit: instagram
अंगद
'तेरी मेरी डोरियां' के अंगद को लेकर लोगों का मानना है कि ये कभी साहिबा पर विश्वास नहीं करता। हर मुश्किल घड़ी में उसे छोड़ देता है।
Credit: instagram
You may also like
TRP की मार पड़ते ही बंद होने की कगार पर ...
इन सितारों को नहीं मिला परिवार के स्टारड...
नीति
'परीणिति' में नीति का किरदार भी लोग बिल्कुल पसंद नहीं करते। इसने अपनी दोस्त को मारने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
Credit: instagram
अनुज
'अनुपमा' में अनुज का रोल जितना पसंद किया जाता था, अब लोग उतना ही चिढ़ने लगे हैं। दर्शकों का कहना है कि इसने अपनी बेटी के चक्कर में सब बर्बाद कर दिया।
Credit: instagram
रूही
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में रूही का रोल भी लोगों को पसंद नहीं आ रहा। उनका कहना है कि ये जबरदस्ती अरमान के पीछे पड़ी है, साथ ही इसमें कोई आत्मसम्मान नहीं है।
Credit: instagram
राजीव
'परिणीति' के राजीव को भी लोग पसंद नहीं करते। राजीव को दर्शकों ने 'रेड फ्लैग' का टैग दिया है।
Credit: instagram
अरमान
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अरमान का किरदार भी दर्शकों के निशाने पर है। लोगों का कहना है कि ये रूही और अभिरा के बीच कंफ्यूज है।