Anupamaa: इन 7 कारणों ने डुबोई 'अनुपमा' की TRP, साल की शुरुआत में ही लगी चपत

ashna malik

Jan 09, 2026

​अनुपमा की ओवरएक्टिंग ​



​अनुपमा की ओवरएक्टिंग ने जनता को परेशान करके रख दिया है। हर बात में अनुपमा का मोर्चा खोल देना अब दर्शकों को अजीब लगता है।


Credit: Jio Hotstar

​अनुपमा की महानता​



​अनुपमा की महानता देख-देखकर दर्शक ऊब चुके हैं। क्योंकि हर बार महान बनने के चक्कर में अनुपमा को मुंह की खानी पड़ती है।


Credit: Jio Hotstar

​घिसी-पिटी कहानी​



​अनुपमा में बार-बार वही कहानी इस्तेमाल हो रही है। जैसे ही अनुपमा नया सफर शुरू करती है, उसका परिवार बीच रास्ते में रोड़ा बन जाता है।


Credit: Jio Hotstar

​नएपन की कमी​



​अनुपमा सीरियल में नयेपन की काफी कमी है। हर बार सीरियल में अनुपमा को परिवार के हाथों जलील होना पड़ता है, जो अब लोगों को अच्छा नहीं लग रहा।


Credit: Jio Hotstar

You may also like

दिल को सुकून देती हैं तारा सुतारिया की 7...
Prime Video Trending: इंडिया में प्राइम ...

​जबरदस्ती के किरदार​



​अनुपमा के दर्शकों का मानना है कि शो में कई किरदार ऐसे हैं जिनका सीरियल में होना ही बेकार है। साथ ही उनकी मौजूदगी लोगों को रास नहीं आती।


Credit: Jio Hotstar

​अनुज की खल रही है कमी​



​रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में लोगों को काफी वक्त से अनुज की कमी खल रही है। दर्शक चाहते हैं कि शो में अनुज की वापसी हो।


Credit: Jio Hotstar

​कहानी अधूरी छोड़ना​



​'अनुपमा' में बहुत बार हुआ है कि कहानी को अधूरी ही छोड़ दिया जाता है। इन दिनों रजनी की कहानी भी बीच में ही लटक गई है।


Credit: Jio Hotstar

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: दिल को सुकून देती हैं तारा सुतारिया की 7 पिक्स, हुस्न है कातिलाना

ऐसी और स्टोरीज देखें