ashna malik
Aug 31, 2023
अनुपमा को पता चलेगा कि गुरु मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में वह अनुज से उसे ढूंढने के लिए कहेगी। अनुपमा मंदिर के पास जाकर मालती देवी को ढूंढेगी।
Credit: instagram
अनुपमा मंदिर के पास गुरु मां को ढूंढ रही होगी। वहीं मालती देवी उसके पीछे से गुजरेगी, लेकिन अनुपमा उसे देख नहीं पाएगी। ऐसे में उसकी मेहनत बर्बाद होगी।
Credit: instagram
रोमिल रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने से मना कर देता है। लेकिन अनुपमा शर्त के नाम पर उसे राखी के लिए मना लेती है। अनुज भी इस चीज में उसका साथ देता है।
Credit: instagram
अनुपमा जैसे ही शाह हाउस में कदम रखेगी। काव्या उससे लिपटकर रोने लगेगी। वह उसके सामने जाहिर करेगी कि बा और बापूजी से सच छुपाकर वह पछता रही है।
Credit: instagram
पाखी अनुज से अधिक की सिफारिश लगाती है, जिससे अनुज का पारा चढ़ जाता है। वह उसकी बेज्जती करता है और कहता है, "तुम केवल अपनी बीवी पर हाथ ही नहीं उठाते, उसे बहकाते भी हो।" वह उसे 'अब्यूजर अल्ट्रा प्रो मैक्स' कहेगा।
Credit: instagram
'अनुपमा' में आगे देखने को मिलेगा कि अधिक रोमिल का पत्ता काटने के लिए उसके कमरे में फाइल रख देगा। वह बरखा के साथ मिलकर रोमिल को फंसाने की कोशिश करेगा।
Credit: instagram
रुपाली गांगुली के 'अनुपमा' में देखने को मिलेगा कि काव्या बा को अपना सच बता देगी। वह बा के सामने कहेगी कि यह बच्चा उसका है, पर वनराज का नहीं। ऐसे में बा के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।
Credit: instagram
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स