Dec 15, 2024
पुष्पा 2: द रूल की स्क्रीनिंग पर अल्लू अर्जुन के सरप्राइज विजिट के दौरान भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई थी। इसी कारण एक महिला की मौत हो गई और उसका बेटा घायल हो गया।
Credit: Instagram
हैदराबाद के संध्या थिएटर भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को हिरासत में लिया गया था।
Credit: Instagram
अल्लू अर्जुन को 14 दिनों के लिए जेल भेजा गया था, लेकिन बाद में उन्हें 50,000 रुपये के निजी बॉन्ड पर उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई थी।
Credit: Instagram
मीडिया के साथ बात करते हुए एक अधिकारी ने बताया कि अल्लू अर्जुन जेल में बिल्कुल सामान्य थे और अदालत के आदेश के तहत उन्हें स्पेशल सुविधाएं दी गईं थी।
Credit: Instagram
अधिकारी ने ऐसा भी बताया कि अल्लू अर्जुन को रात का खाना शाम 5:30 बजे परोसा गया, और उन्होंने चावल और वेज करी खाई। इसके अलावा एक्टर को एक खाट, एक मेज और कुर्सी भी दी गई थी।
Credit: Instagram
अल्लू अर्जुन को सुबह 6:20 बजे जेल से रिहा कर दिया गया।
Credit: Instagram
अल्लू अर्जुन ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वो कानून का पालन करने वाले नागरिक हैं और संध्या थिएटर मामले में पूरी तरह से सहयोग करेंगे। उन्होंने मृतक महिला के परिवार के लिए अपनी मदद का आश्वासन दिया है।
Credit: Instagram
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स