Mar 06, 2024
पुरुष कुछ चीजें अच्छे से कर सकते हैं और महिलाएं कुछ अन्य चीजें। पुरुष और महिला एक दूसरे के पूरक हैं। किसी को अपनी ताकत साबित करने की जरूरत नहीं है।
Credit: Canva
एक आग को दूसरी आग से नहीं बुझाया जा सकता। यह केवल पानी ही है जो बदलाव ला सकता है।
जीवन में कुछ अच्छे रिश्ते, करुणा और मन की शांति उपलब्धियों, पुरस्कारों, डिग्री या पैसे से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।
हमारे जीवन में हमेशा कोई न कोई लक्ष्य होना चाहिए, जिसे हमें दूसरों की मदद करते हुए हासिल करने का प्रयास करना चाहिए।
जीवन में कुछ असफलताएं आवश्यक हैं। बार-बार सफलता इंसान को अहंकारी बना देती है, जबकि परिपक्व बनने के लिए कभी-कभार असफलता मिलना जरूरी है।
संवेदनशील व्यक्ति वास्तविक दुनिया को समझने में अधिक समय लेता है।
व्यक्ति को अपने सभी काम खुद से ही करने चाहिए। अमीर हो या गरीब सभी लोग अपना काम स्वयं ही करें।
पैसा एक ऐसी चीज है, जो शायद ही लोगों को जोड़ता हो। ये लोगों के बीच दूरियां ही पैदा करता है।
यदि आप हर किसी को खुश करने की कोशिश करते हैं, तो आप किसी को भी खुश नहीं कर सकेंगे। दूसरों की खुशी के लिए अपना जीवन जीना असंभव है।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स