Oct 21, 2024
भारत की सबसे कठिन परीक्षा में से एक यूपीएससी सिविल सर्विसेज में भी ये सवाल पूछा जा चुका है। आपको इसका जवाब जरूर जानना चाहिए।
Credit: Canva Pixabay and TNN
आपको ये पता होगा कि पानीपत का पहला युद्ध इब्राहिम लोधी और पहले मुगल शासक बाबर के बीच लड़ा गया था।
Credit: Canva Pixabay and TNN
इसके अलावा पानीपत का दूसरा व पानीपत का तीसरा युद्ध भी इतिहास के सबसे भयानक युद्ध में से एक था, जो कि हरियाणा के पानीपत में लड़ा गया।
Credit: Canva Pixabay and TNN
मुगलों से पहले की बात करें, तो पृथ्वीराज चौहान ने भी इसी राज्य की जमी पर मोहम्मद गौरी से युद्ध लड़ा था।
Credit: Canva Pixabay and TNN
पहले ये समझते हैं अगर कोई विदेशी भारत पर आक्रमण करना चाहता था, तो वो जमीन के रास्ते ही भारत आ सकता था।
Credit: Canva Pixabay and TNN
समुद्री रास्ते के बारे में बहुत गिने चुने लोग ही जानते थे, इसके अलावा पानी के जहाज से भारत पर आक्रमण करना और युद्ध जीतना दोनों आसान नहीं था।
Credit: Canva Pixabay and TNN
दूसरी तरफ जब तक तोपों और दूसरे फायर वाले हथियार की खोज नहीं हुई थी, तब तक घोड़ों, हाथियों और लाखों पैदल सैनिकों के दम पर युद्ध होता था।
Credit: Canva Pixabay and TNN
और इतने सैकड़ो हजारों जानवरों के साथ पानी के जहाज से चलना आना जाना मुमकिन नहीं था। ऐसे में लैंड रूट ही एक सहारा था।
Credit: Canva Pixabay and TNN
अब भारत के उत्तरी क्षेत्र में हिमालय पर्वत फैला हुआ है, जबकि पश्चिम में जबरदस्त रेगिस्तान, तो ले देकर दिल्ली तक आने का एक ही रास्ता था वो था हरियाणा।
Credit: Canva Pixabay and TNN
इसके अलावा पानीपत ऐतिहासिक ग्रैंड ट्रंक रोड पर स्थित है, जो एक प्राचीन व्यापार मार्ग है, ये भारतीय उपमहाद्वीप को मध्य एशिया से जोड़ता है।
Credit: Twitter
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स