Jun 14, 2025
By: Ankita Pandeyदृष्टि IAS के संस्थापक और टीचर डॉ. विकास दिव्यकीर्ति से देश के लाखों युवा प्रेरणा लेते हैं।
Credit: Instagram
लोग डॉ. विकास दिव्यकीर्ति के वीडियो खूब पसंद और शेयर करते हैं। ऐसे ही एक वीडियो में उन्होंने बताया कि स्कूली बच्चे क्यों और कैसे बिगड़ते हैं।
Credit: Instagram
डॉ. विकास दिव्यकीर्ति ने बताया कि 13 से 19 साल की उम्र के स्कूली बच्चों के बिगड़ने के पीछे कई सामाजिक और पारिवारिक कारण होते हैं।
Credit: Instagram
इस उम्र में बच्चों का व्यवहार अत्यधिक प्रभावित होता है। ऐसे में माता-पिता को विशेष ध्यान देना चाहिए।
Credit: Instagram
इस उम्र में माता-पिता बच्चों को कई चीजों से रोकते हैं, जिससे बच्चों को अपनी आजादी खोने का डर होता है और वे झूठ बोलना शुरू कर देते हैं।
Credit: Instagram
दोस्तों का असर बहुत ज्यादा होता है। कई बार बच्चे दोस्तों के दबाव में आकर गलत चीजें सीख लेते हैं।
Credit: Instagram
माता-पिता का गलत व्यवहार, जैसे लड़ाई-झगड़ा, शराब पीना, सिगरेट पीना, गाली देना आदि, बच्चों पर बुरा असर डालता है।
Credit: Instagram
डॉ. दिव्यकीर्ति ने मनोवैज्ञानिक जॉन बौंदुरा के रिसर्च का हवाला देते हुए बताया कि बच्चे इंस्ट्रक्शन से नहीं, बल्कि ऑब्जर्वेशन से सीखते हैं।
Credit: Instagram
ऐसे में इस उम्र में बच्चों को सही-गलत की पहचान कराना और उन्हें सकारात्मक माहौल देना बेहद आवश्यक है।
Credit: Instagram
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स