उड़ते प्लेन के पीछे क्यों बनती है सफेद लाइन? गजब की है साइंस

Neelaksh Singh

Jun 12, 2025

​प्लेन के पीछे सफेद लाइन क्यों बन जाती है, जानें क्या है Science​

आपने कभी न कभी Airplane को जाते देखा होगा, क्या आपने गौर किया है कि उसके पीछे एक सफेद लाइन बन जाती है जाने क्या है वो?

Credit: socio pulse

​टेम्पेरेरी होती है लाइन​

हालांकि ये लाइन केवल दिन के समय में ही दिखेगी, और ये महज कुछ समय के लिए होती है, फिर धीरे धीरे ये गायब हो जाती है।

Credit: socio pulse

​क्या कहते हैं इस लाइन को​

बता दें, Airplane के पीछे बनने वाली इस सफेद लाइन को कंट्रेल्स (contrails) कहते हैं।

Credit: socio pulse

​कितनी ऊंचाई पर बनती है ये लाइन​

ये लाइन कुछ और नहीं, बल्कि बादल होते हैं। यह तब बनते हैं जब हवाई जहाज अधिक ऊंचाई पर उड़ता है, आम तौर पर 26,000 फीट से ऊपर।

Credit: socio pulse

You may also like

भारत में सबसे ज्यादा गर्मी कहां होती है,...
लंबे समय तक कैसे करें पढ़ाई, ये तरीका को...

​क्या है साइंस​

अधिक ऊंचाई (अक्सर -40°F से नीचे) पर हवा बहुत ठंडी होती है और विमान के इंजन से निकलने वाले पानी की भाप जम जाती है।

Credit: socio pulse

​गर्म और ठंडी हवा का मिलना​

कारों की तरह विमान के इंजन भी ईंधन से चलते हैं और गर्म गैसें छोड़ते हैं जिनमें जल वाष्प और छोटे कण (कालिख और अन्य उत्सर्जन) होते हैं।

Credit: socio pulse

​बर्फ के क्रिस्टल​

जब यह गर्म निकास जमने वाली ठंडी हवा से मिलता है, तो जल वाष्प लगभग तुरंत संघनित हो जाता है, जिससे छोटे बर्फ के क्रिस्टल बन जाते हैं।

Credit: socio pulse

​ये है जवाब​

ये बर्फ के क्रिस्टल ही आकाश में सफेद धारी जैसी दिखती है।

Credit: socio pulse

​ऐसे समझें​

अगर आप सर्दियों के दौरान अपने मुंह से हवा बाहर निकालते हैं, तो आपको बादल जैसा स्वरूप दिखाई देता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपके मुंह से निकलने वाली गर्म हवा तुरंत बाहर ठंडी हो जाती है और छोटे-छोटे क्रिस्टल बनाती है।

Credit: socio pulse

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: भारत में सबसे ज्यादा गर्मी कहां होती है, पारा जानकर आ जाएगा पसीना

ऐसी और स्टोरीज देखें