Jul 22, 2025
भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा धरती पर उतरे थे, लेकिन शुभांशु शुक्ला का यान पानी में क्यों उतरा?
Credit: canva
राकेश शर्मा करीब 41 साल पहले अप्रैल 1984 में अंतरिक्ष जाने वाले पहले भारतीय बने थे। 2025 में लखनऊ के शुभांशु शुक्ला ने आईएसएस तक जाकर नया कीर्तिमान रच दिया।
Credit: canva
भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला कैलिफोर्निया के पास स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल से समुद्र में सुरक्षित तरीके से उतरे।
Credit: canva
इसके बाद सवाल उठा कि आखिर शुभांशु शुक्ला जिस यान में थे, वे धरती की जगह पानी में क्यों उतरा?
Credit: canva
बता दें अंतरिक्ष से लौटते वक्त स्प्लैशडाउन यानी समुद्र में उतरना ज्यादा आसान और सुरक्षित माना जाता है, हालांकि ये पूरा सच नहीं है।
Credit: canva
दरअसल, स्पेसक्राफ्ट की बनावट, उसकी कैपिसिटी और रिकवरी रेट के हिसाब से पहले से तय कर लिया जाता है कि वो कहां उतरेगा।
Credit: canva
करीब 41 साल पहले, अप्रैल 1984 में, अंतरिक्ष में जाने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा कजाकिस्तान उतरे थे।
Credit: canva
पानी में लैंडिंग कराने का एक अन्य कारण है अंतरिक्ष यान के ट्रंक से मलबा उसी समय महासागर में ही फेंक दिया जाए।
Credit: canva
इसके अलावा जमीन की अपेक्षा ज्यादा सुरक्षित रूप से यान उतर सकता है, ऐसा करने से यान को नुकसान पहुंचने का जोखिम और यान से किसी इलाके में किसी भवन को नुकसान पहुंचने का जोखित बहुत कम हो जाता है।
Credit: canva
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स