सिर्फ कोबरा ही क्यों फैला सकता है फन, बाकी सांप क्यों नहीं

Neelaksh Singh

Apr 04, 2026

​फन फैलाने में माहिर है कोबरा, लेकिन क्या है कारण​

दुनियाभर में हजारों तरह के सांप हैं, लेकिन कोबरा सबसे अलग है, क्योंकि इकलौता यही ऐसा सांप है जो अपने फन फैला स​कता है।

Credit: canva

​फन फैलाना​

कोबरा का फन फैलाना इसे खतरनाक और डरावना बना देता है। लेकिन कभी इस बारे में सोचा है कि केवल कोबरा ही क्यों अपने फन को फैला सकता है?

Credit: canva

​क्या है फन​

कोबरा का फन उसकी गर्दन की खास संरचना से बनता है, इसमें मांसपेशियां और कशेरुकाएं (spinal vertebrae) मिलकर काम करती हैं।

Credit: canva

​कोबरा कब फैलाते हैं फन​

जब कोबरा खतरा महसूस करता है, तो वो दूसरे जीव को डराने के लिए फन दिखाता है। इस दौरान उसकी गर्दन फ्लैट और चौड़ी हो जाती है।

Credit: canva

You may also like

राष्ट्रपति भवन से पहले क्या था वहां, जान...
​पहलगाम किस नदी के किनारे बसा हुआ है, जा...

​फन फैलाने का कारण​

कोबरा का फन सिर्फ दिखावे के लिए नहीं है। यह उसकी सुरक्षा के लिए जरूरी है। फन फैलाकर कोबरा ये भी बताने की कोशिश करता है वो खतरनाक है, और उससे दूर रहो।

Credit: canva

​बाकी सांप क्यों नहीं फैला सकते फन​

बाकी सांपों में फन इसलिए नहीं होता, क्योंकि उनके पास कोबरा जैसी गर्दन की संरचना नहीं है।



Credit: canva

​सामान्य सांप बनाम कोबरा​

सामान्य सांपों का शरीर लचीला और एकसमान होता है, जबकि कोबरा की गर्दन में एक कड़ा हिस्सा फन बनाने में मदद करता है।

Credit: canva

​अन्य सांप कैसे डराते हैं?​

अन्य सांप रंगने की स्पीड, जहर फेंकने की क्षमता से डराते हैं, लेकिन कोबरा अपने फन से ही अपनी ताकत दिखा देता है।

Credit: canva

​फन फैलाने का एक अन्य कारण​

साइंस के अनुसार, कोबरा मादा कोबरा को लुभाने के लिए भी अपने फन फैला सकता है। ऐसा करके वो अपनी ताकत और आकार दिखाता है।

Credit: canva

​आसान नहीं फन फैलाना​

फन फैलाना कोई आसान काम नहीं है, इसमें बहुत ऊर्जा खर्च होती है, इसलिए कोबरा जरूरत पड़ने पर ही फन फैलाता है।

Credit: canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: राष्ट्रपति भवन से पहले क्या था वहां, जानकार चौक जाएंगे

ऐसी और स्टोरीज देखें