Oct 20, 2024
तुर्रम खां यानी तजुर्बे खान देश के उन वीर शहीदों में से एक थे, जिन्हें कम लोग ही जानते हैं। ये बात है 1857 क्रांति के समय की, जब एक तरफ मेरठ से मंगल पांडे आगे बढ़कर अंग्रेजों के खिलाफ खड़े थे।
Credit: canva and tnn
उसी क्रांति के दौर में देशभर में कई शहर से स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था, जिनमें से एक हैदराबाद के तुर्रम खां यानी तजुर्बे खान भी थे।
Credit: canva and tnn
1857 की क्रांति में हैदराबाद के निजामों ने अंग्रेजों का साथ देने का फैसला किया, और 500 से 600 लोगों की सेना को दिल्ली भेजने का हुक्म दिया, ताकि वे सिपाही अंग्रेजों की तरफ से लड़ सकें।
Credit: canva and tnn
यह जिम्मा दिया गया चीता खान नाम के अफसर को, लेकिन उन्होंने दिल्ली जाने और देशवासियों के खिलाफ लड़ने से इंकार कर दिया, जिसके बाद अंग्रेजों ने चीता खान को रेजीडेंसी हाउस में कैद कर लिया।
Credit: canva and tnn
निजाम की सेना के एक और जांबाज तजुर्बे खान ने चीता खान को छुड़वाने की सोची, लेकिन अंग्रेजों पर हमला करना आसान नहीं था, इसलिए उन्होंने मौलवी अलाउद्दीन की मदद ली।
Credit: canva and tnn
इसके बाद तजुर्बे खान ने 500 से 600 लोगों की सेना लेकर रेजीडेंसी हाउस पर अचानक रात में हमला कर दिया, जो कि उस समय के हिसाब से बहुत बड़ी बात थी।
Credit: canva and tnn
हालांकि तजुर्बे खान के हमले की खबर पहले से किसी ने अंग्रेजों को दे दी थी, इधर तजुर्बे खान अपनी सेना के साथ ब्रिटिशर्स पर हमला बोल देते हैं, लेकिन इनकी सेना के पास केवल तलवारें ही थीं।
Credit: canva and tnn
कहते हैं ये लड़ाई 17 जुलाई 1857 को लड़ी गई, इसमें तजुर्बे खान की तलवार अंग्रेजी तोपों और बंदूकों से ज्यादा दमदार साबित हो रही थी, लेकिन तजुर्बे खान की बाकी सेना इतनी शूरवीर नहीं थी।
Credit: canva and tnn
रातभर चले इस युद्ध में अंग्रेज अपने आधुनिक हथियार के दम पर जीत गए, लेकिन तजुर्बे खान को नहीं पकड़ पाए। इसके बाद निजाम के एक मंत्री ने अंग्रेजों को तजुर्बे खान का पता बता दिया, और उसे पकड़ लिया गया।
Credit: canva and tnn
हैदराबाद कोर्ट में तजुर्बे खान पर सुनवाई चली, उनसे उनके बाकी साथियों का पता पूछा गया, लेकिन उन्होंने नहीं बताया, जिसके बाद उन्हें काला पानी की सजा दी गई।
Credit: canva and tnn
अंडमान जाने से पहले ही तजुर्बे खान अंग्रेजों की गिरफ्त से भाग निकले, उसके बाद उन पर ईनाम रखा गया, उन्हें बहुत तेजी से ढूना जाने लगा, इस दौरान एक ताल्लुकदार मिर्जा कुर्बान अली बेग ने एक जंगल में तजुर्बे खान को ढून कर मार दिया।
Credit: canva and tnn
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स