Dec 13, 2024
स्कूल में भूगोल के पेपर के दौरान हमें आखिर में मानचित्र पकड़ा दिया जाता था, जिसमें सवाल के अनुसार निशान लगाना होता था।
Credit: canva
इंटरनेट पर हो सकता है इस सवाल के कई तरह दावे मिल जाएं, ऐसे में हम britannica डॉट कॉम के अनुसार बता रहे हैं।
Credit: canva
भारत का नक्शा पहली बार जेम्स रेनेल ने बनाया। इनका जन्म 3 दिसंबर 1742 को हुआ था, जबकि 29 मार्च 1830 लंदन में इनकी मृत्यु हुई।
Credit: canva
ये अपने समय के एडवांस्ड ब्रिटिश भूगोलवेत्ता (British geographer)थे।
Credit: canva
रेनेल ने भारत का पहला लगभग सटीक मानचित्र बनाया और ए बंगाल एटलस (1779) में प्रकाशित किया।
Credit: canva
उस समय भारत का मानचित्र बनना बहुत जरूरी था क्योंकि ब्रिटिशर्स भारत के मैप को समझ नहीं पा रहे थे।
Credit: canva
ये तो आप जानते हैं कि 18वीं सदी में अंग्रेजों ने भारत पर शासन करना शुरू कर दिया था, हालांकि इससे पहले भी भारत में अंग्रेज मौजूद थे लेकिन तब वे शासन नहीं करते थे।
Credit: canva
1757 में 'प्लासी की लड़ाई' हुई, जिसमें अंग्रेजों ने बंगाल के शासक सिराजुद्दोला को हराया, यहीं से अंग्रेजों ने भारत पर धीरे धीरे कब्जा करना या यूं कहें शासन करना शुरू कर दिया।
Credit: canva
बंगाल पर विजय तो मिल गई, अब अंग्रेजों को वहां के लोगों से कर यानी टैक्स वसूलना था, लेकिन उस समय मानचित्र नहीं था, जिस वजह से वे बंगाल या भारत की सीमा को नहीं समझ पा रहे थे। इसलिए जरूरत पड़ी भारत के नक्शे की।
Credit: canva
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स