Jul 01, 2025
सीए मतलब चार्टर्ड अकाउंटेंट एक जनरल फाइनेंशियल प्रोफेशनल होता है।
Credit: Instagram/Istock
चार्टर्ड अकाउंटेंट का काम फाइनेंशियल लेखा जोखा तैयार करना, वित्तीय सलाह देना और अकाउंट का ऑडिट और एनालिसिस करना होता है। इसके अलावा वह टैक्स भुगतान का भी हिसाब किताब रखते हैं।
Credit: Instagram/Istock
भारत में सीए की परीक्षा इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा आयोजित की जाती है।
Credit: Instagram/Istock
बता दें आईसीएआई की स्थापना 1 जुलाई 1949 को की गई थी। ऐसे में प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को चार्टर्ड अकाउंटेंट डे मनाया जाता है।
Credit: iStock
ऐसे में यहां हम चार्टर्ड अकाउंटेंट डे पर दुनिया की सबसे कम उम्र की सीए से मिलवाएंगे।
Credit: Instagram/Istock
बता दें मध्य प्रदेश की रहने वाली नंदिनी अग्रवाल (Nandini Aggarwal) ने महज 19 साल की उम्र में ये परीक्षा पास करके एक नया रिकॉर्ड कायम किया था।
Credit: Instagram/Istock
नंदिनी ने साल 2021 में सीए फाइनल में 800 (76.75%) में से 614 अंक हासिल किए थे।
Credit: Instagram/Istock
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने 83,000 उम्मीदवारों को पछाड़ते हुए देश में नंबर-1 रैंक हासिल की थी।
Credit: Instagram/Istock
नंदिनी अग्रवाल मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की रहने वाली हैं। उनके पिता नरेश चंद्र गुप्ता एक टैक्स प्रैक्टिशनर हैं, जबकि मां डिंपल गुप्ता गृहिणी हैं।
Credit: Instagram/Istock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स