May 30, 2025
इन दोनों चेहरों को अगर नहीं पहचानते तो आज जान लीजिये। एक तरफ हैं जोनास मासेटी और दूसरी तरफ हैं अभय उर्फ IIT बाबा
Credit: tNN
इंजीनियरिंग की डिग्री लेने वाले एक विदेशी ने भारतीय ज्ञान को अपनाया, वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाई। इनका नाम है जोनास मासेटी, जो कि ब्राजील से आए हैं।
Credit: tNN
इन्होंने भारतीय वैदिक संस्कृति को अपनाया, और ‘वेदांताचार्य’ के रूप में वैश्विक पहचान के साथ पद्मश्री से नवाजे गए।
Credit: tNN
दूसरी ओर हैं भारत के एक प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान से निकले अभय सिंह, जो ‘IIT बाबा’ नाम से मशहूर हैं, क्योंकि इन्होंने आईआईटी से पढ़ाई की है।
Credit: tNN
अभय सिंह यानी IIT बाबा सोशल मीडिया पर व्यंग्य का कारण बन चुके हैं, कभी उल्टी सीधी भविष्यवाणी कर रहे हैं तो कभी मीडिया हाउस में महागुरू पर चाय फेंकते देखे गए।
Credit: tNN
इन दोनों का मार्ग एक जैसे बिंदु से शुरू हुआ, इंजीनियरिंग, लेकिन एक की यात्रा वैदिक गुरु बनने तक पहुंची और दूसरे की वायरल वीडियो में उपहास तक।
Credit: tNN
ब्राजील के रियो डी जनेरियो में जन्मे जोनास मासेटी ने मिलिट्री इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग (IME) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।
Credit: tNN
कई सालों तक ब्राजीलियाई सेना में सेवाएं देने के बाद वे स्टॉक मार्केट में स्ट्रैटेजिक कंसल्टेंट के रूप में कार्यरत रहे। लेकिन उन्हें एक आध्यात्मिक खालीपन महसूस हुआ।
Credit: tNN
इस आंतरिक खोज ने उन्हें योग और वेदांत की ओर खींचा। 2003 में उन्होंने इस राह की शुरुआत की और धीरे-धीरे ग्लोरिया एरिएरा और फिर स्वामी दयानंद सरस्वती के शिष्य बन गए। भारत के कोयंबटूर स्थित अर्ष विद्या गुरुकुलम में उन्होंने चार साल तक ट्रेनिंग ली।
Credit: tNN
2014 में वे ब्राजील लौटे और पेट्रोपोलिस में विश्व विद्या गुरुकुलम की स्थापना की। यहां वेदांत, भगवद् गीता, संस्कृत और वैदिक परंपराएं पढ़ाई जाती हैं। उनका यह मिशन आज 150,000 से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंच चुका है। भारत सरकार ने 2025 में उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया।
Credit: tNN
महागुरू पर चाय फेंकने वाले IIT बाबा की वायरल हुई मार्कशीट, जानें कौन है ये, कैसे आए चर्चा में
Credit: tNN
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स