Apr 24, 2025
संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा एकमात्र ऐसी परीक्षा जिसमें लाखों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल होते हैं। हालांकि सेलेक्शन महज कुछ चुनिंदा उम्मीदवारों का होता है।
Credit: Twitter
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट हाल ही में घोषित किया गया है। यहां कुल 1009 उम्मीदवारों का चयन आईएएस, आईपीएस व अन्य पदों के लिए हुआ है।
Credit: Twitter
प्रयागराज की शक्ति दूबे ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं और एक बार फिर प्रयागराज का नाम रोशन हो गया है।
Credit: Twitter
लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के किस राज्य से सबसे ज्यादा यूपीएससी के टॉपर निकलते हैं।
Credit: Twitter
बता दें इस राज्य को आईएएस ऑफिसर्स का गढ़ कहा जाता है।
Credit: Twitter
अगर आप भी नहीं जानते हैं कि भारत के किस राज्य से सबसे ज्यादा यूपीएससी टॉपर्स निकलते हैं तो यहां जान लीजिए
Credit: Twitter
टीओआई की एक रिपोर्ट की मानें तो उत्तर प्रदेश से अब तक कुल 652 आईएएस ऑफिसर निकल चुके हैं, जिसमें से 548 कार्यरत हैं।
Credit: Twitter
वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सबसे ज्यादा यूपीएससी टॉपर देने वाला राज्य उत्तर प्रदेश और बिहार है।
Credit: Twitter
पिछले 5 साल के आंकड़ो पर नजर डालें तो 2020 में कटिहास (बिहार) के शुभम कुमार ने टॉप किया था। 2021 में यूपी के बिजनौर की श्रुति शर्मा ने पहली रैंक हासिल की थी। जबकि 2022 में पटना की इशिता किशोर ने फर्स्ट रैंक प्राप्त थी। 2023 में लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने अपना परचम लहराया था। वहीं 2024 में प्रयागराज की शक्ति दूबे ने इतिहास रच दिया है।
Credit: Twitter
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स