Aug 20, 2024
स्कूल के दिनों में आपने कर्क रेखा यानी Tropic of Cancer के बारे में तो जरूर पढ़ा होगा।
Credit: Canva
ये रेखा राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मिजोरम और त्रिपुरा से गुजरती है।
लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि भारत में एक नदी ऐसी भी है, जो कि कर्क रेखा को दो बार काटती है।
इस तरह के सवाल यूपीएससी व एसएससी समेत कई प्रतियगी परीक्षाओं में भी पूछे जाते हैं।
ऐसे में अगर आपको नहीं पता तो हम इस सवाल का सही जवाब बताने जा रहे हैं।
माही नदी (Mahi River) भारत की एकमात्र ऐसी नदी है, जो कि कर्क रेखा से दो बार गुजरती है।
माही नदी मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में बहते हुए अरब सागर में जाकर मिलती है।
लंबाई की बात करें तो माही नदी कुल लंबाई लगभग 583 किलोमीटर बताई जाती है।
बता दें कि माही नदी के अलावा सोन, रिहंद और बेतवा नदी कर्क रेखा को एक बार काटती हैं।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स